Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न

Barkat Qureshi / Wed, Mar 5, 2025 / Post views : 370

Share:
जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक सम्पन्न   हरदा 5 मार्च 2025/ जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक कलेक्टर श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में उन्होंने निर्देश दिये कि आंगनवाड़ी केन्द्र, स्कूल व अस्पतालों में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री पवनसुत गुप्ता को निर्देशित किया कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए एक कंट्रोल रूम बना कर उसमें एक सम्पर्क अधिकारी नियुक्त करें जो कि पेयजल संबंधी समस्याओं की मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर श्री सिंह ने नल जल योजना का कार्य समय पर पूर्ण न करने पर निर्माण एजेन्सी भगवती इंटरप्राइजेस को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी निर्माण एजेन्सियों को समय सीमा में नल जल योजना का कार्य गुणवत्ता के साथ पूर्ण कर पंचायत को हेण्डओवर करने के निर्देश दिये। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री प्रवीण इवने सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें