Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न

Barkat Qureshi / Fri, Feb 21, 2025 / Post views : 199

Share:
जिला पंचायत की सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठक सम्पन्न जिला पंचायत हरदा की सामान्य सभा एवं सामान्य समिति की बैठक शुक्रवार को जिला पंचायत के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गजेंद्र शाह की अध्यक्षता में आयोजित की गई ,जिला पंचायत सामान्य प्रशासन समिति की बैठक में जिला पंचायत की विभिन्न मदो के आय व्यय पर चर्चा की गई   जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक में सहकारिता विभाग,शिक्षा विभाग,महिला एवं बाल विकास ,लोक निर्माण विभाग,विद्युत विभाग,प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना ,लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग,कृषि विभाग ,जनजातीय कार्य विभाग,मत्स्य पालन विभाग,की समीक्षा की गई । जिला पंचायत अध्यक्ष श्री शाह ने निर्माण कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शन सिंह गहलोत,जनपद अध्यक्ष खिरकिया श्रीमती रानू दशरथ पटेल, जिला पंचायत सदस्य श्री मति कविता शर्मा,श्रीमति रेखा बड़ोदिया,श्रीमति जयश्री बांके, श्रीमति तारा सुचारू,श्रीमती कविता उईके, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमति सविता झानियाक एवं समस्त विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे |

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें