Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिला पंचायत सीईओ श्रीमती झानिया ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" की समीक्षा की

Barkat Qureshi / Fri, May 23, 2025 / Post views : 235

Share:
जिला पंचायत सीईओ श्रीमती झानिया ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" की समीक्षा की   हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया ने गुरूवार को जनपद पंचायत खिरकिया के सभा कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं संपर्कता एप के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में जल स्रोतों खेत तालाब, कुआ रिचार्ज, नवीन अमृत सरोवर तथा परंपरागत जल स्रोतों के जीर्णोद्धार के कार्यों को 30 जून से पहले पूर्ण कराने के निर्देश दिये। उन्होने जल स्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये जल संवर्धन हेतु विभिन्न संरचनाओं के निर्माण के लिये कराये जा रहे सभी कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करवाने हेतु कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जनपद पंचायत, परियोजना अधिकारी मनरेगा, वरिष्ठ डाटा मैनेजर, सहायक यंत्री, उपयंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की उपयंत्रीवार व ग्राम पंचायतवार समीक्षा की। इस दौरान उन्होने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी तकनीकी अमले को क्षेत्र का सतत भ्रमण करते हुए चिन्हांकित कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करवाने एवं आवास के ई_केवायसी 30 मई तक पूर्ण करवाने के लिये निर्देशित किया। उन्होने मनरेगा के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी उप यंत्रियों को अपने अपने क्लस्टर के अपूर्ण कार्यों का मोके पर निरीक्षण कर पूर्ण कराने के निर्देश दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती झानिया ने खेत तालाब, डग वेल रिचार्ज संबंधित सभी कार्यों में प्रगति कम होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए आगामी 3 दिवस में सभी स्वीकृत कार्यों पर मस्टर जारी करा कर समयावधि में पूर्ण करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें