Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जिले में कपड़ा उद्योग क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं, - कलेक्टर श्री हर्ष सिंह

Barkat Qureshi / Wed, Feb 12, 2025 / Post views : 162

Share:
जिले में कपड़ा उद्योग क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं, - कलेक्टर श्री हर्ष सिंह कलेक्टर ने मोहम्मदपुरा, निम्बोला, सुखपुरी औद्योगिक क्षेत्रों का किया भ्रमण आधुनिक तकनीकियों को अपनाकर बढ़ रहा है कपड़ा उद्योग बुरहानपुर। फरवरी, 2025/-जिले के कपड़ा उद्योग, क्षेत्र एवं कार्यप्रणाली को जानने के उद्देश्य से नवागत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह आज औद्योगिक क्षेत्रों के भ्रमण पर रहें। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक श्री अभिलाष मेरावी ने कलेक्टर श्री सिंह को जिले के औद्योगिक क्षेत्रों से रू-ब-रू कराया। कलेक्टर ने स्पिनिंग मिल में देखी कार्य-प्रणाली इसी श्रृंखला में सर्वप्रथम कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कृष्णा स्पिनिंग मिल, आर्या स्पिनटेक प्रायवेट लिमिटेड स्पिनिंग मिल का अवलोकन किया। उन्होंने स्पिनिंग मिल में किये जा रहे कार्यो, प्रक्रियाओं, उत्पादों, इकाई की क्षमता, निर्यात इत्यादि के संबंध में चर्चा की। इकाई संचालकों द्वारा कलेक्टर श्री सिंह को जिले के कपड़ा उद्योगों के बारे में एवं अपनाई जा रही कार्यप्रणाली से अवगत कराया गया। डाईंग, प्रिन्टिंग, ब्लीचिंग के कार्य का किया अवलोकन इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह ने बीटी इन्डस्ट्रीज जिसमें विविंग, प्रोसेसिंग (डाईंग, प्रिन्टिंग, ब्लीचिंग) का कार्य किया जाता है, का भी भ्रमण किया। उन्होंने बीटी इन्डस्ट्रीज में साड़ी, शर्ट का कपड़ा, गमछा, धोती कपड़ा इत्यादि कपड़ोे की डाईंग, प्रिन्टिंग, ब्लीचिंग की प्रक्रियाओं का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। आधुनिक तकनीकियों को अपनाकर बढ़ रहा है कपड़ा उद्योग कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने कहा कि, जिले में कपड़ा उद्योग समृद्ध है। जिले की अर्थव्यवस्था में कपड़ा उद्योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां इकाईयों में आधुनिक तकनीकियों के साथ बेहतर कार्य हो रहा है, इसमें विकास की अपार संभावनायें है। कलेक्टर ने कपड़ा इकाईयों का अवलोकन करते हुए कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा भी की। प्रगति लाने के दिये निर्देश =================== कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम मोहम्मदपुरा में लघु उद्योग निगम द्वारा निर्माणाधीन पावरलूम क्लस्टर की प्रगति के संबंध में क्लस्टर का अवलोकन किया। क्लस्टर निर्माण को लेकर विस्तृत जानकारी प्राप्त की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जानकारी अनुसार पावरलूम क्लस्टर 18.75 एकड़ भूमि में 12.92 करोड़ रूपये की लागत से स्थापित किया जा रहा है। क्लस्टर में 64 इकाईयाँ प्रस्तावित है। इससे लगभग 4 हजार नागरिकों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रतिनिधि मण्डल से की चर्चा इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ग्राम सुखपूरी में स्वीकृत टेक्सटाईल क्लस्टर के अवलोकन के लिए गये। इस दौरान उन्होंने क्लस्टर प्रगति की जानकारी ली। इस अवसर पर टेक्सटाईल क्लस्टर ऐसोसिएशन के प्रतिनिधी मण्डल ने क्लस्टर निर्माण में आ रही समस्याओं से अवगत कराया। कलेक्टर श्री सिंह ने प्रतिनिधि मण्डल से चर्चा करते हुए आश्वस्त किया कि विकास कार्यो में तेजी लायी जायेगी। उन्होंने अतिक्रमण हटवाने एवं सीमांकन करने की बात कही। सुखपूरी पावरलूम क्लस्टर का क्षेत्र 63.06 हेक्टेयर है। इसमें टेक्सटाईल (विविंग, साईजिंग, प्रोसेसिंग) की लगभग 225 इकाईयों द्वारा तकरीबन 840 करोड़ रूपये पंूजी निवेश कर प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 7600 लोगों को रोजगाार के अवसर दिये जायेंगे। ===========..======= भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम निम्बोला में स्वीकृत टेक्सटाईल क्लस्टर का अवलोकन किया एवं उद्योग विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस क्लस्टर का निर्माण कार्य फेयरडील एक्सपोटर्स को.आ. सोसायटी लिमिटेड द्वारा किया जाना है। यहां पर लगभग 127 इकाईयाँ लगायी जायेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें