Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जैविक खेती को प्रोत्साहित करें, नरवाई न जलाने के लिये प्रेरित करें

Barkat Qureshi / Tue, Mar 25, 2025 / Post views : 177

Share:
जैविक खेती को प्रोत्साहित करें, नरवाई न जलाने के लिये प्रेरित करें हरदा 24 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार शाम को आयोजित बैठक में उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को जैविक व परम्परागत खेती के फायदे बताएं तथा उन्हें नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दें। उन्होने बैठक में कृषि के साथ-साथ पशु पालन, उद्यानिकी, सहकारिता, डेयरी व मछली पालन विभाग की योजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि उपलब्ध बजट का बेहतर ढंग से उपयोग करें तथा विभिन्न योजनाओं के तहत जिले को प्राप्त बजट को किसी भी स्थिति में समर्पित न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को पॉली हाउस, ड्रिप सिंचाई पद्धति, स्प्रिंकलर सिंचाई पद्धति व शेड नेट के उपयोग से होने वाले फायदे के बारे में प्रशिक्षित करें। उन्होने पशु चिकित्सा व डेयरी विभाग के अधिकारियों को दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये मिल्क रूट विकसित करने के लिये भी कहा। उन्होने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि कृषि उपज मण्डी में किसानों की सुविधा वृद्धि के लिये विकास कार्यों हेतु प्रबन्ध संचालक मण्डी बोर्ड भोपाल को अधोसंरचना विकास संबंधी कार्यों की स्वीकृति के लिये प्रस्ताव भेजें। उप संचालक पशु चिकित्सा ने बैठक में बताया कि इस वित्तिय वर्ष में अभी तक 1645 पशु पालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाये जा चुके है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें