Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: टिमरनी पुलिस को हत्या के आरोपी को चंद घंटो में पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 222

Share:
टिमरनी पुलिस को हत्या के आरोपी को चंद घंटो में पकड़ने में मिली बड़ी सफलता हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला पुलिस अधीक्षक हरदा अभिनव चौकसे के कुशल मार्ग दर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर डी प्रजापति तथा एसडीओपी टिमरनी आकांक्षा तलया के मार्ग दर्शन एवं निर्देशन मे थाना टिमरनी के अंतर्गत चौकी करताना पुलिस टीम को हत्या की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता मिली है। घटना का विवरणः दिनांक 24/05/25 वर्षे विक्रम पिता मुल्लु केवट निवासी गोयत उम्र 52 वर्ष का शव जिला चिकित्सालय हरदा लाया गया जो की मृतक के लड़के ललित केवट द्वारा बताया गया की मृतक ग्राम गोयत में नर्मदा नदी के किनारे नांदरा निवासी अनिल जाट की मोटर बंद चालू करने का काम करता था. इस हेतु मृतक ने अनिल जाट से ठेका लिया था जो की घटना के पूर्व मोटर जल जाने के कारण दिनांक 23.05.25 को रात्रि 11 बजे अनिल जाट और मृतक के बीच मोटर जलने को लेकर विवाद होने से अनिल जाट द्वारा जान से मारने की नियत से मौके पर स्वयं वाहन लेकर विक्रम केवट के ऊपर चढ़ा दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों के द्वारा बिक्रम को इलाज हेतु अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस द्वारा अस्पताल चौकी से प्राप्त जीरो के मर्ग के आधार पर थाना टिमरनी में असल मर्ग क्र 36/25 धारा पंजिबध्द कर जांच केवट की रिपोर्ट पर अपराध धारा 103(1) BNS का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस व्दारा की गई कार्यवाही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू की जिसमें अनिल जाट पिता रमेश जाट निवासी नांदरा की संलिप्ता सामने आने से उसकी पतारसी हेतु दो अलग अलग टीमों का का गठन पर संभावित स्थानों पर भेजा गया। मर्ग जांच में मौके की कार्यवाही, घटनास्थल का नक्शा मौका, साक्ष्य संकलन हेतु बारीकी से छानबीन की गई। आरोपी की पतारसी हेतु रवाना टीम द्वारा अनिल जाट को तलाश कर राउड उप किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय हरदा द्वारा मौके पर पहुंचकर टीम का मार्गदर्शन किया गया जिससे चंद घंटों में ही आरोपी की पतारसी की जा सकी। भूमिका एसडीओपी टिमरनी, निरीक्षक रोशनलाल भारती, उप निरीक्षक अनिल गुर्जर उप निरीक्षक अजय मजवंशी, उप निरीक्षक मानवेन्द्र भदौरिया सहायक निरीक्षक नावकराम कुशवाहा प्रधान आरक्षक निलेश तिवारी प्रधान आरक्षक नितेंद्र ठाकुर, आरक्षक राकेश पटेल, आरक्षक प्रमिलेश चतुर्वेदी, आरक्षक धर्मेन्द्र पटवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें