: टीआई राजेंद्र नरवरिया के निर्देशन में मुंदी पुलिस का सख्त एक्शन – बिना हेलमेट व दस्तावेज के बनाए चालान
Barkat Qureshi / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 268
टीआई राजेंद्र नरवरिया के निर्देशन में मुंदी पुलिस का सख्त एक्शन – बिना हेलमेट व दस्तावेज के बनाए चालान
थाना मुंदी क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु थाना प्रभारी टीआई राजेंद्र नरवरिया के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसआई दिलीप यादव, मनीष यादव, पुराण सिंह एवं नरेंद्र पवार ने किया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना वैध वाहन दस्तावेजों के दोपहिया व चार पहिया वाहन चलाने वाले कई चालकों के चालान बनाए गए। पुलिस ने आम जनता को यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टीआई राजेंद्र नरवरिया ने कहा, "यातायात नियमों का पालन केवल कानून का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें, वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखें, और सुरक्षित ड्राइविंग की जिम्मेदारी समझें।
थाना मुंदी क्षेत्र में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने हेतु थाना प्रभारी टीआई राजेंद्र नरवरिया के निर्देश पर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व एसआई दिलीप यादव, मनीष यादव, पुराण सिंह एवं नरेंद्र पवार ने किया।
अभियान के दौरान बिना हेलमेट और बिना वैध वाहन दस्तावेजों के दोपहिया व चार पहिया वाहन चलाने वाले कई चालकों के चालान बनाए गए। पुलिस ने आम जनता को यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा से समझौता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
टीआई राजेंद्र नरवरिया ने कहा, "यातायात नियमों का पालन केवल कानून का हिस्सा नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा से जुड़ा विषय है। जो भी नियम तोड़ेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे हेलमेट अनिवार्य रूप से पहनें, वाहन के सभी दस्तावेज साथ रखें, और सुरक्षित ड्राइविंग की जिम्मेदारी समझें।विज्ञापन
विज्ञापन