Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और संविधान की प्रस्तावना को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा- जिलाध्यक्ष डॉ. माने

Barkat Qureshi / Sun, Jan 12, 2025 / Post views : 246

Share:
डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के विचारों और संविधान की प्रस्तावना को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा- जिलाध्यक्ष डॉ. माने भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक 'संविधान गौरव दिवस' को अभियान के रूप में मनाएगी -भाजपा जिला कार्यालय में बैठक लेकर जिला और मंडल टोलियों को सौंपे दायित्व* जिला ब्यूरो चीफ सरिता जाधव बुरहानपुर। भारतीय जनता पार्टी 11 जनवरी से 25 जनवरी तक 'संविधान गौरव दिवस' को अभियान के रूप में मनाएगी। इसको लेकर शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा जिला व मंडल पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इससे पूर्व संविधान निर्माता डॉ. बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय संविधान की पुस्तक को नमन कर अभियान पर चर्चा शुरू की गई। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने द्वारा जिला व मंडल टोलियों की घोषणा की गई। जिला व मंडल स्तर पर टोलियों के प्रभारियों को दायित्व दिए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा- 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा द्वारा 'संविधान गौरव अभियान' शुरू किया है, जो 11 जनवरी से 25 जनवरी तक चलाया जाएगा। इस बीच जिला स्तर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया जान है। जिसमें प्रदेश के कैबिनेट मंत्री या प्रदेश पदाधिकारी पधारेंगे। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। अनुसूचित जाति वर्ग के छात्रावासों में संपर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष, जिला, मंडल टोलियों के प्रभारियों के साथ पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि बाबा साहब के विचारों एवं संविधान की प्रस्तावना को साझा करेंगे। इस विषय पर जिले की अनुसूचित जाति वर्ग की बस्तियों में भी संगोष्ठियां आयोजित की जाएगी। जिसमें सभी जिला व मंडल टोलियों के प्रभारी एवं सह प्रभारी तथा जिला, मोर्चा, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ सहित सभी इकाइयों के पदाधिकारी जुट जाएं। इस अवसर पर जिला महामंत्री सुभनसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष कैलाश पारीक, विपुल कानूगो, मनोज माहेश्वरी, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ईश्वर चौहान सहित सभी जिला, मंडल व मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री सुभनसिंह सोलंकी ने किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें