Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त --- नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग

Barkat Qureshi / Sun, May 18, 2025 / Post views : 279

Share:
तेज़ आंधी में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त — नगर पालिका से शीघ्र कार्रवाई की मांग हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा - नगर में बीती रात आई तेज़ आंधी-तूफान के कारण वार्ड क्रमांक 5 में एक पुराना पीपल का पेड़ गिर गया, जिससे एक निवासी का मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, परंतु यह घटना आने वाले दिनों के संभावित खतरों की चेतावनी है। विपक्ष के नेता एवं वार्ड क्रमांक 20 के पार्षद अमर रोचलानी ने नगर पालिका प्रशासन और विद्युत विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर में कई स्थानों पर पुराने, कमजोर और झुके हुए वृक्ष हैं, जो विशेष रूप से बारिश और तेज़ हवाओं में जान-माल के लिए खतरा बन सकते हैं। ऐसे पेड़ों की शीघ्र छंटनी अथवा आवश्यकतानुसार हटाने की कार्रवाई की जानी चाहिए।   रोचलानी ने चेताया कि यदि प्रशासन समय रहते उचित कदम नहीं उठाता, तो किसी भी क्षण बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने नगर पालिका से आग्रह किया है कि सभी वार्डों में विद्युत विभाग के सहयोग से सर्वे कराकर संकटग्रस्त पेड़ों की पहचान की जाए और आवश्यक तकनीकी उपाय तत्काल प्रभाव से किए जाएं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें