Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: थम नहीं रहा आवारा कुत्तों का आतंक, नगर के हर गली-मोहल्ले में बच्चे,महिला बुजुर्ग व पशु हो रहे शिकार

Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 177

Share:
थम नहीं रहा आवारा कुत्तों का आतंक, नगर के हर गली-मोहल्ले में बच्चे,महिला बुजुर्ग व पशु हो रहे शिकार मूंदी नगर का ऐसा कोई मोहल्ला या गली नहीं है, जहां आवारा कुत्ते न हो। नगर के सड़कों से लेकर छोटे से छोटे गली मोहल्ले में इनका आतंक चल रहा है। जो आये दिन दिन हर मोहल्ले-गली,खुली जगह में लोगो को व पशुओ को अपना शिकार बना रहे है।। इन आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता ही जा रहा है। इसके बाद भी जिम्मेदार नगर परिषद मूंदी का इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दे रही है। कई चौक-चौराहें में कुत्तों का झुंड आक्रमक होता है जो बाइक सवार, पैदल राहगीर या चारपहिया वाहनों के पीछे दौड़ते हैं, इसकी वजह से कई बार दुर्घटना का शिकार भी होते हैं ओर तो ओर ये पशुओ को अपना शिकार बना रहे है। पूर्व में भी वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले बच्चे सहित अन्य वार्ड के बच्चो, लोगो व महिलाओ को इन आवारा कुत्तो ने नोच कर लहुलुहान किया है। पूरे नगर में इन आवारा कुत्तों का डर, दहशत व खौफ बना हुआ है। बच्चे व बुजुर्ग घर से बाहर निकलने में घबरा रहे है। गत शुक्रवार को मूंदी नगर के वार्ड क्रमांक 02 में रहने वाले आदित्य राठोर की भैस का पाडा जो कि घर में बधा था उसे इन आवारा कुत्तेा के झुन्ड ने उसे नचोडकर, जगह जगह से काट काट कर बुरी तरह से लहुलुहान कर दिया। जिससे वह मरणाअवस्था मे हो गया, जिसकी शिकायत आदित्य ने नगर परिषद मूंदी की लेकिन कार्यवाही नही होने पर एस डी एम पुनासा व कलेक्टर खंडवा को शिकायत की है और बताया कि शनिवार को संत बुखारदास चौराहे के पास 10—15 कुत्तो के झुन्ड ने एक गौमाता को घेर रखा है ओर उसे पंजो से नोच व खसोट रहे है व दातो से जगह जगह काट रहे है तो उन्होने उन कुत्तो को भगाने का प्रयास किया तो कुत्ते उनके पीछे काटने को लपके जिससे वे वहा से हट गये वरना कुत्ते उन्हे भी नचोड व काट लेते लेकिन इन आवारा कुत्तो ने गौमाता को नोच खसोट व लहुलुहान कर मार डाला। ओर आदित्य राठोर ने कहा कि जल्द ही नगर परिषद मूंदी इन आवारा कुत्तो पर कार्यवाही करे, क्योकि ये आवारा कुत्ते आये दिन किसी न किसी को घायल कर रहे है इसमें किसी इन्सान व पशु की जान भी जा सकती है। जल्द कार्यवाही नही होने की दशा में वे इसके खिलाफ धरना व आन्दोलन करेगे जिसकी जिम्मेदारी नगर परिषद मूंदी की रहेगी।   पूर्व नगर परिषद मूंदी के अध्यक्ष लक्षमण पटेल ने कहा मूंदी में आवारा कुत्तो के झुन्ड बडी संख्या में जगह जगह घुम रहे है कभी भी कही पर ये आवारा कुत्तो राहगीरो, बच्चो, महिलाओ, बुजुर्गो व पशुओ जानलेवा हमला कर रहे है, यदि जल्द ही इनके नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है और इनका आवारा कुत्तो का आतंक और भी बढ़ सकता है। नगर परिषद मूंदी सी एम ओ संजय जेन ने कहा कि इस बाबत जल्द ही आवश्यक कार्यवाही करेगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें