: थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा 07 वर्ष के लापता नाबालिग बच्चे को 06 घण्टे के भीतर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
Barkat Qureshi / Sat, Feb 8, 2025 / Post views : 225
थाना कोतवाली हरदा पुलिस द्वारा 07 वर्ष के लापता नाबालिग बच्चे को 06 घण्टे के भीतर दस्तयाब कर किया परिजनों के सुपुर्द
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली व स्टाफ द्वारा 07 वर्ष के नाबालिग बच्चे को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 08/02/24 को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु कोरकू पिता अनोखीलाल कोरकू निवासी रूपी परेटिया का 07 वर्ष का नाबालिग लड़का दिनांक 07/02/24 की शाम से घर से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुये तुरन्त बच्चे की तलाश पतारसी व दस्तयाबी हेतु थाने से टीम रवाना की गई। बच्चे का कोई फोटो उपलब्ध नहीं था, तो पुलिस द्वारा लापता के बच्चे के छोटे भाई का मोबाईल में फोटो खीचकर तथा बालक की बहिनों से उसके हुलिये व पहनावे के बारे में पता कर ग्राम रूपी परेटिया में व गांव के चारों तरफ बच्चे की तलाश की गई, जो कोई जानकारी नहीं मिली। बच्चे की बहिनों व गांव के लोगों से पूछा कि बच्चा किस तरफ गया था तो जानकारी मिली हरदा तरफ गया है। जो लड़के के पिताजी से उसके रिश्तेदारी के बारे में पूछा गया जिसने पिपंजन कुलहरदा में अपने रिश्तेदारी होना बताया। सीसीटीवी केमरे भी चैक किये गये। जिसमें बच्चा हरदा तरफ जाता दिख रहा है। उसी आधार पर बच्चे के बारे में पूछताछ करते हुये पिंपजन कुलरदा पहुंचे, जहां पर बच्चे के बारे में उसके जीजा गोलू मराठा व बुआ परमिला से पूछताछ की गई जिन्नहोने कोई जानकारी नहीं होना बताया । बाद रामस्वरूप भैसारे से पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसने छोटे लड़के को यहां खेतों के आसपास घूमते देखा है, जो पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ खेतों में लापता बच्चे की तलाश की गई। जो एक बच्चा खेतों से निकलकर भागते हुये गोलू मराठा के घर तरफ गया। जहां पर पहुंचकर पुलिस द्वारा बच्चे का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम उमेश पिता विष्णु कोरकू बताया। जो बच्चे को उसके पिता विष्णु कोरकू को सकुशल सुपर्द कर रूखसत किया गया।
मुख्य भूमिका -निरी, प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि. रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आर कमलेश अहिरवार, करन साहू, दुर्गेश सेंगर, शैलेन्द्र धुर्वे व म.आर. विजय लक्ष्मी की मुख्य भूमिका रही।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी महोदय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली व स्टाफ द्वारा 07 वर्ष के नाबालिग बच्चे को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि आज दिनांक 08/02/24 को सूचना प्राप्त हुई कि विष्णु कोरकू पिता अनोखीलाल कोरकू निवासी रूपी परेटिया का 07 वर्ष का नाबालिग लड़का दिनांक 07/02/24 की शाम से घर से लापता है। मामले को गंभीरता से लेते हुये तुरन्त बच्चे की तलाश पतारसी व दस्तयाबी हेतु थाने से टीम रवाना की गई। बच्चे का कोई फोटो उपलब्ध नहीं था, तो पुलिस द्वारा लापता के बच्चे के छोटे भाई का मोबाईल में फोटो खीचकर तथा बालक की बहिनों से उसके हुलिये व पहनावे के बारे में पता कर ग्राम रूपी परेटिया में व गांव के चारों तरफ बच्चे की तलाश की गई, जो कोई जानकारी नहीं मिली। बच्चे की बहिनों व गांव के लोगों से पूछा कि बच्चा किस तरफ गया था तो जानकारी मिली हरदा तरफ गया है। जो लड़के के पिताजी से उसके रिश्तेदारी के बारे में पूछा गया जिसने पिपंजन कुलहरदा में अपने रिश्तेदारी होना बताया। सीसीटीवी केमरे भी चैक किये गये। जिसमें बच्चा हरदा तरफ जाता दिख रहा है। उसी आधार पर बच्चे के बारे में पूछताछ करते हुये पिंपजन कुलरदा पहुंचे, जहां पर बच्चे के बारे में उसके जीजा गोलू मराठा व बुआ परमिला से पूछताछ की गई जिन्नहोने कोई जानकारी नहीं होना बताया । बाद रामस्वरूप भैसारे से पूछताछ की गई जिसने बताया कि उसने छोटे लड़के को यहां खेतों के आसपास घूमते देखा है, जो पुलिस टीम द्वारा चारों तरफ खेतों में लापता बच्चे की तलाश की गई। जो एक बच्चा खेतों से निकलकर भागते हुये गोलू मराठा के घर तरफ गया। जहां पर पहुंचकर पुलिस द्वारा बच्चे का नाम पता पूछा जिसने अपना नाम उमेश पिता विष्णु कोरकू बताया। जो बच्चे को उसके पिता विष्णु कोरकू को सकुशल सुपर्द कर रूखसत किया गया।
मुख्य भूमिका -निरी, प्रहलाद सिंह मर्सकोले, उनि. रिपुदमन सिंह राजपूत, प्रधान आर कमलेश अहिरवार, करन साहू, दुर्गेश सेंगर, शैलेन्द्र धुर्वे व म.आर. विजय लक्ष्मी की मुख्य भूमिका रही।विज्ञापन
विज्ञापन