Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: थाना मूंदी में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न  भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर

Barkat Qureshi / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 305

Share:
थाना मूंदी में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न  भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील, असामाजिक तत्वों पर रहेगी कड़ी नजर संवाददाता: इस्हाक गौरी, मूंदी बकरीद (ईद-उल-अजहा) पर्व को लेकर मंगलवार शाम 5 बजे थाना मूंदी परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र नरवरिया ने की। बैठक में दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। थाना प्रभारी श्री नरवरिया ने सभी से अपील की कि बकरीद का पर्व सौहार्द, परंपरा और भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी। यदि कोई अफवाह फैलाता है या किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि होती है, तो उसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें। बैठक में सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे गए। लोकेश राठोर और धर्मेन्द्र राठोर ने सुझाव दिया कि ढाबों को रात 11 बजे तक बंद किया जाए। वहीं कुछ सदस्यों ने तेज गति से बाइक चलाने और स्टंट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। इस पर थाना प्रभारी ने कहा, “यदि कोई व्यक्ति इस प्रकार की हरकत करता है तो उसका नाम पुलिस को दें, उस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।” बैठक में नगर के मुख्य चौराहों और मार्गों पर जनसहयोग से उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। सांसद प्रतिनिधि श्री चन्द्रमोहन राठोर ने सुझाव दिया कि रात 12 बजे के बाद यदि कोई व्यक्ति बेवजह घूमता पाया जाता है, तो उससे पूछताछ की जाए, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि पर्व के दौरान कोई भी व्यक्ति यदि नशा कर उत्पात करता पाया गया, तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने शासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी अपील की। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अपने विचार रखते हुए बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक: सांसद प्रतिनिधि चन्द्रमोहन राठोर, नगर परिषद मूंदी के सीएमओ संजय जैन, उपाध्यक्ष राजनारायण मंडलोई, डॉ. रिदवान कुरेशी, गब्बर खत्री, युनुस बेग, लोकेश राठोर, इम्तियाज उर्फ सोनू खान, धर्मेन्द्र राठोर, सादिक बाला, अंटू शर्मा, मितेश देशाई, रियाज खत्री सहित अन्य सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें