: थाना हंडिया पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Thu, Jun 19, 2025 / Post views : 365
थाना हंडिया पुलिस ने गांजा तस्करी करते एक आरोपी को किया गिरफ्तार
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
दिनांक 18-06-2025 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
दिनांक 17.06.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 1.296 किलोग्राम गांजा तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहन पिता सत्यनारायण विडोरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रातातलाई के रूप में हुई है। उक्त कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट की वैधानिक प्रक्रिया के तहत स्वतंत्र पंचों की उपस्थिति में की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 233/25 धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है। अपराध विवेचना में लिया गया है।
कुल जप्त संपत्ति:
• गांजा – 1.296 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹13,000/-)
• मोबाइल फोन – ₹10,000/-
महत्वपूर्ण भूमिका - निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर उप निरिक्षक अशोक अहिरवार, प्रधान आरक्षक 397 विजेन्द्र तोमर, प्रधान आरक्षक 128 कंचन सिहं राजपूत, प्रधान आरक्षक 191 भीमसिंह, आरक्षक 86 नितेश कुशवाह, सैनिक 06 जितेन्द्र सिहं
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
दिनांक 18-06-2025 1.296 किलोग्राम मादक पदार्थ एवं मोबाइल जप्त, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक हरदा श्री अभिनव चौकसे द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरदा के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) हरदा श्रीमति अर्चना शर्मा के नेतृत्व में थाना हंडिया पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है
दिनांक 17.06.2025 को थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर ग्राम रातातलाई स्थित हनुमान टेकरी मंदिर के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से 1.296 किलोग्राम गांजा तथा एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद हुआ। आरोपी की पहचान मोहन पिता सत्यनारायण विडोरिया, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम रातातलाई के रूप में हुई है। उक्त कार्यवाही एनडीपीएस एक्ट की वैधानिक प्रक्रिया के तहत स्वतंत्र पंचों की उपस्थिति में की गई। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्र 233/25 धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई है। अपराध विवेचना में लिया गया है।
कुल जप्त संपत्ति:
• गांजा – 1.296 किलोग्राम (अनुमानित मूल्य ₹13,000/-)
• मोबाइल फोन – ₹10,000/-
महत्वपूर्ण भूमिका - निरीक्षक सुभाष दरश्यामकर उप निरिक्षक अशोक अहिरवार, प्रधान आरक्षक 397 विजेन्द्र तोमर, प्रधान आरक्षक 128 कंचन सिहं राजपूत, प्रधान आरक्षक 191 भीमसिंह, आरक्षक 86 नितेश कुशवाह, सैनिक 06 जितेन्द्र सिहंविज्ञापन
विज्ञापन