Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: दिव्यांगों व वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण हेतु शिविर लगेंगे

Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 309

Share:
दिव्यांगों व वृद्धजनों को कृत्रिम अंग व उपकरण वितरण हेतु शिविर लगेंगे 15 को खिरकिया, 16 को टिमरनी व 17 को हरदा में लगेंगे शिविर हरदा 13 जनवरी 2025/ भारत सरकार सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की एडिप एवं वयोश्री योजना तहत जिले के दिव्यांगजनों एवं वृद्धजनों को निःशुल्क कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदान करने के लिये जनपद पंचायत स्तर पर सहायक उपकरण पहचान शिविर आयोजित किये जायेंगे। उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह ने बताया कि 15 जनवरी को जनपद पंचायत खिरकिया में शिविर आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 16 जनवरी को जनपद पंचायत टिमरनी तथा 17 जनवरी को जनपद पंचायत हरदा में शिविर आयोजित होगा। उन्होने बताया कि ये शिविर प्रातः 11 बजे से सायं 5 बजे तक आयोजित किये जायेंगे। उन्होने बताया कि शिविर में दिव्यांगजन अपने साथ आवश्यक दस्तावेज यूडीआईडी कार्ड, आधार कार्ड, समग्र आईडी, फोटो एवं आय प्रमाण-पत्र या बीपीएल राशन कार्ड की छायाप्रति अवश्य लाएं। इसी प्रकार वृद्धजन अपने साथ आवश्यक दस्तावेज बीपीएल राशन कार्ड, मनरेगा गार्ड, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृति आदेश या आय प्रमाण-पत्र अवश्य लायें। उप संचालक श्री सिंह ने बताया कि शिविर में दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल, मोट्रेड ट्राईसाइकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, छड़ी, कान की मशीन व ब्लाइन्ड स्टिक आदि के लिये चिन्हित किया जाएगा। इसी प्रकार शिविर में वृद्धजनों को छड़ी कोहिनी बैसाखी, वाकर, ट्राईपॉड, क्वाडपॉड, व्हील चेयर, कान की मशीन एवं चश्में के लिये चिन्हित किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें