: देश के अलग-अलग राज्यों में लूट करने वाली अंतर्राजीय नेलोर, गिरोह को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Sun, Feb 23, 2025 / Post views : 205
देश के अलग-अलग राज्यों में लूट करने वाली अंतर्राजीय नेलोर, गिरोह को हरदा पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं श्रीमती राजेश्वरी महोबिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के नेतृत्व मे लोगो का पैसो भरा बैग लूट कर भागने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य किया गया है।
घटना का विवरण दिनांक 18.02.25 को फरियादी सुखराम पिता चम्पालाल बिल्लोरे उम्र 60 साल निवासी शुक्ला कालोनी हरदा जो रेल्वे विभाग से रिटायर्ड है अपने बच्चे के ईलाज के लिए रूपयो की आवश्यकता होने से आवेदक ने दिनांक 18/02/25 को स्टेट बैंक हरदा जाकर चेक से दो लाख पचास हजार रूपये निकाले जिसमे 500-500 रू के नोट की पांच गड्डी थी रूपयो को एवं पास बुक, चेक बुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात अपने नीले रंग के झोले में रखकर झोले को अपनी मोटर साईकिल के हेण्डल में टांगकर मोटर साईकिल से अपने घर जा रहे थे जैसे ही दिन के 12/30 बजे अपने घर के सामने गली में पहुंचा और नीचे उतर ही रहा था कि पीछे से एक मोटर साईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए और बोले कि तुम्हारे रूपये नीचे गिर गये उठा लो तो फरियादी नीचे उतरकर पडे 10 एवं 20रू के नोटो को उठाने लगा उसी समय आरोपी गण ने अचानक मोटर साईकिल मे टंगे रूपये, कागजात काबैग छीनकर उनकी मोटर साईकिल से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हरदा में अप.क्र. 68/25 पंजीबद्ध किया गया
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -
सूचना मिलने के बाद से ही तत्काल आरोपीगणों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदा के द्वारा अज्ञात आरोपी गणों की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम के द्वारा अज्ञात आरोपी गणों की गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतारसी बाबत् विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई विभिन्न टीमों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों के आधार पर आरोपीगण दो मोटर सायकल मे कुल चार लोग स्पष्ट हुए जिनके चेहरे कद काठी स्पष्ट हुई। आरोपीगणों की पतारसी बावत् विभिन्न टीमो द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये आरोपीगणों का रूट ट्रेक किया गया। तकनीकी माध्यम से आरोपीयों की लोकेशन रेल्वे स्टेशन कटनी के पास पाई गई उक्त लोकेशन की तस्दीक की गई गोपनीय सूत्र के माध्यम से फुटेज मे कैद व्यक्तियो की पहचान कराई गई फुटेज मे आये व्यक्तियो का रेल्वे स्टेशन के पास स्थित मकान मे किराये से रहना पाया गया उक्त घर पर दबिश दी गई दबिश मे चार व्यक्ति हिरासत में लिये गये और प्रकरण का मशरूका 2.5 लाख रूपये जप्त किया गया।
नाम आरोपी गण
(1) गोड्डेटी सलमा पिता रामुलु उम्र 53 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम - अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश,
(2) छल्ला प्रभुदास पिता छल्ला रमेश उम्र 31 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश,
(3) पेटला शरेष कुमार पिता सम्पथ कुमार उम्र 32 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश,
(4) डी भावेस पिता मोहनधुरु उम्र 20 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम - अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश।
आरोपीगणों का घटना कारित करने का तरीका: आरोपीगणों द्वारा अलग अलग राज्यों में घटनायें कारित
की गई है। आरोपीगण घटना कारित करने मे अलग तरह का तरिका अपनाते है जिसमे वह मुख्य रूप से बैंक के आसपास पैसे निकाल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को चिन्हित कर उसको फालो करते है और फरियादी को 10-20 रूपये के नोट अथवा चिल्लर पैसे फेककर फरियादी को उसके खुद के पैसे गिर गये है बोला जाता है फरियादी द्वारा उक्त पैसे उठाने के चंद सेंकेंड के दौरान आरोपीगण फरियादी का रूपये भरा बैग छीनकर भाग जाते है। आरोपीगणों द्वारा उक्त घटना के समय एक अलग पास के जिले मे निवास किया जाता है। और मोबाईल का उपयोग भी बहुत कम करते है। आरोपीगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकलों मे अलग अलग जिलो के हिसाब से अलग अलग नंबर का उपयोग किया जाता है।
जिला हरदा (म.प्र.) के पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति एवं श्रीमती राजेश्वरी महोबिया तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरदा श्रीमती अर्चना शर्मा के नेतृत्व मे लोगो का पैसो भरा बैग लूट कर भागने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को गिरफ्तार करने में सराहनीय कार्य किया गया है।
घटना का विवरण दिनांक 18.02.25 को फरियादी सुखराम पिता चम्पालाल बिल्लोरे उम्र 60 साल निवासी शुक्ला कालोनी हरदा जो रेल्वे विभाग से रिटायर्ड है अपने बच्चे के ईलाज के लिए रूपयो की आवश्यकता होने से आवेदक ने दिनांक 18/02/25 को स्टेट बैंक हरदा जाकर चेक से दो लाख पचास हजार रूपये निकाले जिसमे 500-500 रू के नोट की पांच गड्डी थी रूपयो को एवं पास बुक, चेक बुक, पेन कार्ड, आधार कार्ड एवं अन्य कागजात अपने नीले रंग के झोले में रखकर झोले को अपनी मोटर साईकिल के हेण्डल में टांगकर मोटर साईकिल से अपने घर जा रहे थे जैसे ही दिन के 12/30 बजे अपने घर के सामने गली में पहुंचा और नीचे उतर ही रहा था कि पीछे से एक मोटर साईकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति आए और बोले कि तुम्हारे रूपये नीचे गिर गये उठा लो तो फरियादी नीचे उतरकर पडे 10 एवं 20रू के नोटो को उठाने लगा उसी समय आरोपी गण ने अचानक मोटर साईकिल मे टंगे रूपये, कागजात काबैग छीनकर उनकी मोटर साईकिल से भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना हरदा में अप.क्र. 68/25 पंजीबद्ध किया गया
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही -
सूचना मिलने के बाद से ही तत्काल आरोपीगणों की पतारसी हेतु पुलिस अधीक्षक हरदा के द्वारा अज्ञात आरोपी गणों की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया तथा पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम के द्वारा अज्ञात आरोपी गणों की गिरफ्तारी हेतु 30 हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के द्वारा मामले को गम्भीरता से लेते हुये अज्ञात आरोपी की पतारसी बाबत् विभिन्न पुलिस टीमें गठित की गई विभिन्न टीमों के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीव्ही कैमरों के आधार पर आरोपीगण दो मोटर सायकल मे कुल चार लोग स्पष्ट हुए जिनके चेहरे कद काठी स्पष्ट हुई। आरोपीगणों की पतारसी बावत् विभिन्न टीमो द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज देखे गये आरोपीगणों का रूट ट्रेक किया गया। तकनीकी माध्यम से आरोपीयों की लोकेशन रेल्वे स्टेशन कटनी के पास पाई गई उक्त लोकेशन की तस्दीक की गई गोपनीय सूत्र के माध्यम से फुटेज मे कैद व्यक्तियो की पहचान कराई गई फुटेज मे आये व्यक्तियो का रेल्वे स्टेशन के पास स्थित मकान मे किराये से रहना पाया गया उक्त घर पर दबिश दी गई दबिश मे चार व्यक्ति हिरासत में लिये गये और प्रकरण का मशरूका 2.5 लाख रूपये जप्त किया गया।
नाम आरोपी गण
(1) गोड्डेटी सलमा पिता रामुलु उम्र 53 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम - अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश,
(2) छल्ला प्रभुदास पिता छल्ला रमेश उम्र 31 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश,
(3) पेटला शरेष कुमार पिता सम्पथ कुमार उम्र 32 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश,
(4) डी भावेस पिता मोहनधुरु उम्र 20 साल निवासी कप्परल्लाथिप्पा बोगोलू मंडलम - अल्लीमदुगु नेलोर पुलिस स्टेशन ब्रिट गुण्टा आंध प्रदेश।
आरोपीगणों का घटना कारित करने का तरीका: आरोपीगणों द्वारा अलग अलग राज्यों में घटनायें कारित
की गई है। आरोपीगण घटना कारित करने मे अलग तरह का तरिका अपनाते है जिसमे वह मुख्य रूप से बैंक के आसपास पैसे निकाल रहे बुजुर्ग व्यक्ति को चिन्हित कर उसको फालो करते है और फरियादी को 10-20 रूपये के नोट अथवा चिल्लर पैसे फेककर फरियादी को उसके खुद के पैसे गिर गये है बोला जाता है फरियादी द्वारा उक्त पैसे उठाने के चंद सेंकेंड के दौरान आरोपीगण फरियादी का रूपये भरा बैग छीनकर भाग जाते है। आरोपीगणों द्वारा उक्त घटना के समय एक अलग पास के जिले मे निवास किया जाता है। और मोबाईल का उपयोग भी बहुत कम करते है। आरोपीगणों द्वारा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकलों मे अलग अलग जिलो के हिसाब से अलग अलग नंबर का उपयोग किया जाता है।विज्ञापन
विज्ञापन