: दो सगे भाइयों के शव कुएं में मिले, गांव में पसरा मातम ग्राम छाल्पी की घटना, पुलिस जांच में जुटी
Barkat Qureshi / Thu, Jun 5, 2025 / Post views : 368
दो सगे भाइयों के शव कुएं में मिले, गांव में पसरा मातम,ग्राम छाल्पी की घटना, पुलिस जांच में जुटी
संवाददाता – ईस्हाक गौरी, मूंदी
मूंदी।थाना मूंदी के अंतर्गत बीड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम छाल्पी में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के ही पास एक कच्चे कुएं में दो सगे भाइयों के शव तैरते हुए पाए गए। मृतकों की पहचान आनंद और अमन के रूप में हुई है, जो बुधवार को सिंगाजी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद दोनों के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मूंदी थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया, बीड़ चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय तथा पुनासा एसडीओपी रविन्द्र बोयत मौके पर पहुंचे और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया।
गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित एक कच्चे कुएं में दोनों भाइयों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ दो बेटों की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। मृतकों के पिता विनोद और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है कि दोनों किशोर आखिर कुएं में कैसे गिरे। क्या यह एक हादसा था या किसी और कारण से यह दुःखद घटना हुई — इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से व्यथित है।
संवाददाता – ईस्हाक गौरी, मूंदी
मूंदी।थाना मूंदी के अंतर्गत बीड़ चौकी क्षेत्र के ग्राम छाल्पी में गुरुवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब गांव के ही पास एक कच्चे कुएं में दो सगे भाइयों के शव तैरते हुए पाए गए। मृतकों की पहचान आनंद और अमन के रूप में हुई है, जो बुधवार को सिंगाजी जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे।
परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद दोनों के न मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मूंदी थाना प्रभारी राजेन्द्र नरवरिया, बीड़ चौकी प्रभारी राधेश्याम मालवीय तथा पुनासा एसडीओपी रविन्द्र बोयत मौके पर पहुंचे और तत्काल सर्च अभियान शुरू किया गया।
गुरुवार सुबह गांव के पास स्थित एक कच्चे कुएं में दोनों भाइयों के शव तैरते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए मूंदी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ दो बेटों की मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर दिया है। मृतकों के पिता विनोद और अन्य परिजन गहरे सदमे में हैं और उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है कि दोनों किशोर आखिर कुएं में कैसे गिरे। क्या यह एक हादसा था या किसी और कारण से यह दुःखद घटना हुई — इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई इस हृदयविदारक घटना से व्यथित है।विज्ञापन
विज्ञापन