: धूमधाम व हर्षोउल्लास से मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस
Barkat Qureshi / Sun, Jan 26, 2025 / Post views : 231
धूमधाम व हर्षोउल्लास से मनाया गया 76वाँ गणतंत्र दिवस
हम सभी भारतवासी 26 जनवरी 2025 को 76 वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। आज ही के दिन वर्ष 1950 को पूरे देश में उत्साह और गर्व का माहौल था। इस दिन भारत का संविधान आधिकारिक तौर पर लागू हुआ और भारत को गणराज्य घोषित किए जाने के उपलक्ष्य में हर साल गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई।
मूंदी में गणतंत्र दिवस बडे ही हर्षो उल्लास के साथ मनाया गया
मूंदी के अनवारूलुम मदरसे में मुस्लिम समाज के सदर डां.हाजी वहीद कुरेशी ने झंडावंदन किया ओर मुस्लिम गणमान्य नागरिको , मोलानाओ व बच्चो के साथ राष्ट्रगान जन मन गण का गायन सलामी दी।
न्यू ऐक्सिलेक्स स्कूल में ईस्हाक गौरी के द्वारा ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के बाद वन्दे मातरम व भारत माता की जय घोष कर गणतंत्र दिवस की शुभकामाए दी।
नगर परिषद मूंदी के तत्वाधान में गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम बीड रोड पर रखा गया इसके पूर्व सभी स्कूल के बच्चे अपने हाथों में तिरंगे लहराते हुए गॉधी चोक में एकत्र हुए। गॉधी चौक मे जनप्रतिनिधी,पार्षदगण, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमाति ज्योतिबाला राठोर,सहित गणमान्य नागरिको ने महात्मा गॉधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उसके बाद श्रीमति ज्योतिबाला राठोर के द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं राष्ट्रगान की धुन के साथ तिरंगें झण्डे को सलामी देकर वन्देमातरम भारत माता की जय के नारे लगाये। उसके बाद सभी स्कूल के बच्चे बीड रोड स्थित मैदान पहुॅचे वहा पर गणमान्य नागरिको,जनप्रतिनिधी,पत्रकारो, मान्धाता विधायक नारायण पटेल,अध्यक्ष श्रीमति ज्योतिबाला राठोर व सी एम ओ संजय जैन ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया
वरिष्ठ शिक्षको को व मूंदी के नौजवान जो कि शासकीय सेवा में उचे पर पद पदसीन होने पर उन्हे प्रमाण पत्र,श्रीफल व शाल देकर सम्मानित किया।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित मुख्य समारोह में विभिन्न स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मन मोहक प्रस्तुतियां देने पर जनप्रतिनिधीयो द्वारा उन्हे नगद राशी देकर हार पहना कर सम्मानित किया
गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गईं
इस पावन पर्व के संचालन को शिक्षक राजेन्द्र सिह चौहान ने बहुत ही सुन्दर एवम सफलता पूर्वक संपन्न कराया

इस पावन पर्व के संचालन को शिक्षक राजेन्द्र सिह चौहान ने बहुत ही सुन्दर एवम सफलता पूर्वक संपन्न करायाविज्ञापन
विज्ञापन