Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस

Barkat Qureshi / Sun, Apr 6, 2025 / Post views : 190

Share:
धूम धाम से मनाया भाजपा का 46 वॉ स्थापना दिवस भारतीय जनता पार्टी का जिला कार्यालय कमल कुंज सहित हरदा जिले के सभी 517 मतदान केंद्रों पर पार्टी का स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने निवास स्थान पर पार्टी का झण्डा लगाकर एकत्रित होकर मिठाई इत्यादि का वितरण किया। जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी दीपक नेमा ने बताया कि भाजपा जिला कार्यालय में सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए स्थापना दिवस की शुभकामनाए प्रेषित की। स्थापना दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वर्षभर के किये गये कार्यों की प्रदर्षनी लगाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश सिंह वर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 6 अप्रैल 1980 से लेकर आज तक की विकास यात्रा के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी हरदा द्वारा विगत एक वर्ष में किये गये कार्यक्रमों का संक्षिप्त एवं सारगर्भीत कार्यक्रम प्रदर्शनी के माध्यम से दिखाया गया।   मंडल अध्यक्ष नितेश बादर ने भी इस अवसर पर अपनी शुभकामनाए प्रेषित की। कार्यक्रम में मनसुख लोहाना, सौरभ तिवारी, भूपेन्द्र तोमर, गौरव काषिव, सुदीप मिश्रा, संतोष किरावर सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें