: नगरपालिका की लचर एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
Barkat Qureshi / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 229
नगरपालिका की लचर एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली के खिलाफ कांग्रेस पार्षदों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
हरदा नगरपालिका की लचर, अनियमित एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक रविवार, दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ पार्षद श्री आहंद खान के फार्म हाउस पर रखी गई है, जिसमें नगर की विभिन्न समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि वर्तमान नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जबकि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र सुधार नहीं करता, तो कांग्रेस पार्षद दल आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध करेगा।
हरदा नगरपालिका की लचर, अनियमित एवं भ्रष्ट कार्यप्रणाली को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई है। यह बैठक रविवार, दोपहर 12:00 बजे वरिष्ठ पार्षद श्री आहंद खान के फार्म हाउस पर रखी गई है, जिसमें नगर की विभिन्न समस्याओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी।
नेता प्रतिपक्ष अमर रोचलानी ने कहा कि वर्तमान नगरपालिका प्रशासन पूरी तरह विफल हो चुका है। नागरिकों को मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है, जबकि भ्रष्टाचार अपने चरम पर है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन शीघ्र सुधार नहीं करता, तो कांग्रेस पार्षद दल आम जनता के साथ सड़कों पर उतरकर जोरदार विरोध करेगा।विज्ञापन
विज्ञापन