Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर निगम में आयुक्त श्रीमति प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न

Barkat Qureshi / Thu, Feb 27, 2025 / Post views : 181

Share:
नगर निगम में आयुक्त श्रीमति प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक सम्पन्न स्वच्छता सर्वेक्षण 2024: नागरिकों से फीडबैक लेने के निर्देश नगर निगम सभागार में आज आयुक्त श्रीमति प्रियंका राजावत की अध्यक्षता में नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत नागरिकों से अधिकतम फीडबैक प्राप्त करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। सभी विभाग प्रमुखों को उनके अधीनस्थ कर्मचारियों की विभागवार सूची वितरित की गई तथा निर्देश दिया गया कि शनिवार तक निर्धारित लक्ष्य के अनुसार नागरिकों का फीडबैक सुनिश्चित किया जाए। iGOT Karmayogi पोर्टल पर अनिवार्य पंजीयन के निर्देश बैठक में सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को iGOT Karmayogi पोर्टल पर प्रशिक्षण हेतु अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने के निर्देश दिए गए। यह पोर्टल सरकारी कर्मचारियों को डिजिटल माध्यम से विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान करता है, जिससे उनकी दक्षता एवं सेवा गुणवत्ता में वृद्धि होगी।   ई-केवाईसी एवं जीआईएस सर्वे को गति देने के निर्देश नगर निगम क्षेत्र में ई-केवाईसी (e-KYC) और जीआईएस (GIS) सर्वेक्षण को शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए गए। यह सर्वेक्षण शहरी योजना एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आवश्यक है। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे इस कार्य को समय-सीमा में पूरा करें।   गांधी नगर वार्ड क्रमांक 46 की सफाई समस्या का शीघ्र समाधान करने के निर्देश बैठक में गांधी नगर वार्ड क्रमांक 46 में सफाई व्यवस्था से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की गई। आयुक्त ने निर्देश दिया कि इस समस्या का शीघ्र समाधान किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।   बैठक में सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित बैठक में आयुक्त श्रीमति प्रियंका राजावत के साथ उप आयुक्त श्री एस. आर. सितोले सहित सभी विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें