Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर परिषद का बुलडोजर चला — अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई

Barkat Qureshi / Fri, Jun 20, 2025 / Post views : 566

Share:
नगर परिषद का बुलडोजर चला — अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई सड़क किनारे बनाए गए अवैध टपरे, ओटले और टिन शेड तोड़े गए | सीएमओ ने कहा – अब बख्शा नहीं जाएगा  मूंदी | संवाददाता – इस्हाक गौरी शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त करने के उद्देश्य से नगर परिषद मूंदी ने शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 के केनूद रोड के दोनो ओर सख्त कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से सड़क किनारे बने अवैध ओटले, टपरे, टिन शेड और अन्य निर्माण कार्यों को हटाया गया। नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) संजय जैन स्वयं अतिक्रमण विरोधी दस्ता लेकर मौके पर पहुंचे और पैदल भ्रमण कर कार्रवाई की निगरानी की। उनके साथ माखनलाल कानूगो, शुभम चौहान, अश्विन दलाल और गौरव महाजन सहित नगर परिषद की टीम मौजूद रही। सीएमओ संजय जैन ने कहा कि, "सड़कें और फूटपाथ आमजन के लिए हैं। इन पर अवैध कब्जे से सभी को परेशानी होती है। पूर्व में दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी, अब किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" नगर परिषद की कार्रवाई के दौरान नालियों पर बने ओटलों को तोड़ा गया, सड़क किनारे रखे सामान हटवाए गए, और कई ओटलो को पूरी तरह ध्वस्त किया गया। हालांकि कुछ दुकानदारों व रहवासियों से हल्की नोकझोंक भी हुई, लेकिन परिषद की सख्ती के आगे कोई टिक नहीं पाया। परिषद ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई एक मुहिम के रूप में जारी रहेगी और जो भी व्यक्ति या संस्था सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा करेंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कदम उठाए जाएंगे। ओर रहवासीयो व दुकानदारों को भविष्य में अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी। कई लोगों ने खुद हटाया अतिक्रमण कार्रवाई से पहले नगर परिषद द्वारा नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी गई थी। इस पर कुछ लोगों ने स्वेच्छा से अपने अवैध निर्माण हटा लिए, वहीं अन्य के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें