Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर परिषद मूंदी की अनूठी पहल, हर घर पहुंचेगा प्रयागराज महाकुंभ का पानी, घर पर ही कर सकेंगे गंगाजल से स्नान

Barkat Qureshi / Sun, Feb 23, 2025 / Post views : 189

Share:
नगर परिषद मूंदी की अनूठी पहल, हर घर पहुंचेगा प्रयागराज महाकुंभ का पानी, घर पर ही कर सकेंगे गंगाजल से स्नान प्रयागराज से कलशों से गंगा का जल लेकर श्रद्धालु आए हैं। इसे शहर के पेयजल सप्लाई जल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा। मान्यता है कि गंगाजल के सम्पर्क में आने वाला साधारण जल भी गंगा जल की तरह पवित्र और पावन हो जाता है। इसी मान्यता को साकार करने के लिए नगर परिषद मूंदी अध्यक्ष श्रीमति ज्योतिबाला राठोर एवं सांसद प्रतिनिधी चन्द्रमोहन राठोर द्वारा "हर हर गंगे-हर घर गंगे" अभियान की शुरुआत की गई। नपाध्यक्ष ज्योतिबाला राठोर ने इस अवसर पर कहा कि प्रयागराज से कलशों में लाया गया गंगा जल शहर के पेयजल स्रोतों में प्रवाहित किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर तक गंगा जल की पवित्रता पहुंचे और लोगों को कुंभ स्नान का पुण्य लाभ मिल सके ओर लोग घर पर ही गंगा स्नान का पुण्य लाभ अर्जित कर सकें और इसे धार्मिक कार्यों में भी उपयोग कर सकें। इसी कडी में आज रविवार को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला राठौर व्दारा कुम्भ स्नान के बाद प्रयागराज से श्रद्दापूर्वक लाये गये गंगा जल को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां नर्मदा के जल मे मिलन कराया गया तो मां गंगा और नर्मदा के जयकारे से फिल्टर प्लांट ऐरिया गूंज उठा । सांसद प्रतिनिधी चन्द्रमोहन राठौर ने मूंदी नगर की सुख समृद्दी और नागरिको के उत्तम स्वास्थ्य की कामना गंगा मैया से की। पूजन का कार्य वैदिक रीति से पंडित देवेश्वर खेडे ने सम्पन्न कराया। मूंदी के गावल स्थित सम्पवेल मे भी गंगाजल का नर्मदाजल के विलय किया गया। क्योकि इसी सम्पवेल द्वारा मूंदी नगर नर्मदा का जल पेयजल के रूप मे वितरण होता है। इस अवसर पर नगर परिषद उपाध्यक्ष राजनारायण मण्डलोई ने कहा कि गंगाजल के सम्पर्क में आने वाला साधारण जल भी गंगा जल की तरह पवित्र और पावन हो जाता है। ओर कहा कि मूंदी नगरवासी प्रयागराज जाकर गंगा स्नान नही कर पाये वे सभी गंगाजी के जल का नर्मदा जल मे मिलन से अपरोक्ष रूप से गंगा स्नान का लाभ लेकर अपने जीवन को धन्य कर सकेंगे इस अनोखी पहल से स्थानीय रहवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रयागराज से लाये जल का पूजन के पश्चात शोभायात्रा निकालते हुए जल को गावल स्थित सम्पवेल ले जाया गया इस कार्यक्रम में महिलाओं और रहवासियों ने पुष्पवर्षा की और ढोल-नगाड़ों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।   इस अवसर पर मूंदी नगर के गणमान्य नागरिक,नगर परिषद के पार्षदगण एवं नगर परिषद के कर्मचारी यहां मौजूद थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें