: नगर परिषद मूंदी द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण “वूमेन फॉर ट्री” अभियान के तहत 30 पौधे लगाए गए
Barkat Qureshi / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 488
नगर परिषद मूंदी द्वारा थाना परिसर में पौधारोपण
“वूमेन फॉर ट्री” अभियान के तहत 30 पौधे लगाए गए
संवादाता इस्हाक़ गौरी मुंदी
शासन के निर्देशानुसार अमृत हरित महाअभियान के अंतर्गत 5 जून से 31 अगस्त तक चल रहे “वूमेन फॉर ट्री” पौधारोपण अभियान के अंतर्गत आज नगर परिषद मूंदी द्वारा नगर के थाना परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में जनभागीदारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं तथा अधिकारियों की सहभागिता से कुल 30 पौधों का रोपण किया गया। पौधों की रोपाई के दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को लेकर सभी ने संकल्प लिया।
इस अवसर पर नगर परिषद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री संजय जैन, सब इंजीनियर प्रतिमा बिलिया, थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर अरुण पाटील, NULM प्रभारी शांति वीके, PDMC फील्ड इंजीनियर पुष्पेंद्र, प्रदीप कनासे, आरक्षक फजल मंसूरी तथा संतोष चौहान सहित कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं की सहभागिता से पर्यावरण जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाना और हरित भारत की दिशा में ठोस कदम उठाना रहा। पौधों के रखरखाव की जिम्मेदारी संबंधित समूहों को सौंपी गई है ताकि उनका उचित संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
हर पौधा – एक नई सांस, एक हरियाली की आस

हर पौधा – एक नई सांस, एक हरियाली की आसविज्ञापन
विज्ञापन