: नगर परिषद मूूूूूंदी की टीम ने आज फिर दुकानों का सामान किया जब्त
Barkat Qureshi / Mon, Mar 24, 2025 / Post views : 211
नगर परिषद मूूूूूंदी की टीम ने आज फिर दुकानों का सामान किया जब्त
नगर परिषद मूंदी की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ व दुकान के बाहर रखे सामान जप्त करने की मुहीम चलायी गयी थी, लेकिन अतिक्रमणकारी दुकानदारो के द्वारा फिर भी सामान को दुकानो के बाहर रखा जा रहा था जिसको लेकर आज सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद मूंदी की टीम ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ मुहीम चलायी।
टीम के पहुचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। मगर नप की टीम के सभी सदस्य तुरत सड़क किनारे रखे सामान पर झपट पड़े और जो भी हाथ लगा उसे जब्त करके टै्रक्टर-ट्रॉलियों में डालना शुरू कर दिया।
और भारी मात्रा में सामान भी जब्त कर लिया। नप की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों ने नगर परिषद टीम के सामने मिन्नत भी की और रोजगार की दुहाई भी दी। एक दो जगह मामूली विवाद भी हुआ लेकिन टीम ने सामान को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया। जब्त किए गए सामान को नियमानुसार जुर्माना अदा किए जाने के बाद ही छोड़ा जाएगा।इस दौरान नगर परिषद के माखन कानुनगो, नवीन डोंगरे, शुभम राठौड़, गौरव महाजन, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
नगर परिषद मूंदी की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ व दुकान के बाहर रखे सामान जप्त करने की मुहीम चलायी गयी थी, लेकिन अतिक्रमणकारी दुकानदारो के द्वारा फिर भी सामान को दुकानो के बाहर रखा जा रहा था जिसको लेकर आज सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद मूंदी की टीम ने मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ मुहीम चलायी।
टीम के पहुचते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। दुकानदारों ने अपना सामान समेटना शुरू कर दिया। मगर नप की टीम के सभी सदस्य तुरत सड़क किनारे रखे सामान पर झपट पड़े और जो भी हाथ लगा उसे जब्त करके टै्रक्टर-ट्रॉलियों में डालना शुरू कर दिया।
और भारी मात्रा में सामान भी जब्त कर लिया। नप की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। दुकानदारों ने नगर परिषद टीम के सामने मिन्नत भी की और रोजगार की दुहाई भी दी। एक दो जगह मामूली विवाद भी हुआ लेकिन टीम ने सामान को जब्त कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में लाद दिया। जब्त किए गए सामान को नियमानुसार जुर्माना अदा किए जाने के बाद ही छोड़ा जाएगा।इस दौरान नगर परिषद के माखन कानुनगो, नवीन डोंगरे, शुभम राठौड़, गौरव महाजन, सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन