Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर पालिका ने तत्काल नल कनेक्शन काटने पर राशी जमा कराई

Barkat Qureshi / Thu, May 15, 2025 / Post views : 331

Share:
नगर पालिका ने तत्काल नल कनेक्शन काटने पर राशी जमा कराई हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला आवास योजना का पैसा लेकर मकान निर्माण नहीं किया, जब नगर पालिका ने काटा नल कनेक्शन, तो तत्काल नगर पालिका में एक लाख रुपए जमा किए । संपत्तिकर में 81,000 और जलकर में 70000 हुए जमा। आवास योजना में मकान निर्माण की राशि लेकर मकान निर्माण नहीं करने वाले हितग्राहियों पर, जब नगर पालिका ने कड़ी कार्रवाई का रुख किया , जो सालों से आवास योजना का पैसा इस्तेमाल कर रहे थे। उन्हें कई बार सूचना पत्र देने के बाद भी ऐसे हितग्राहियों ने नगर पालिका से संपर्क नहीं किया। लेकिन जब नगर पालिका ने शासन के निर्देश अनुसार कड़ी कार्यवाही करते हुए घरों के नल कनेक्शन विच्छेद करने का कार्य किया तो तत्काल नगर पालिका में आकर दूसरे ही दिन हितग्राही अतुल जोशी वार्ड क्रमांक एक जयप्रकाश नारायण वार्ड हरदा ने ₹100000 की राशि जमा कर दी। नगर पालिका सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा जानकारी दी गई की ऐसे नागरिक, हितग्राही या कहे तो बकायदार जो योजनाओं की स्वीकृत राशि या संपत्ति कर जलकर टैक्स की राशि अधिक समय तक अपने उपयोग में लेते हैं और जमा नहीं करते हैं। इससे उन्हें स्वयं को तो अधिक पेनल्टी के साथ जमा करने पर नुकसान होता ही है । साथ ही नगर पालिका की सेवाओं और व्यवस्थाओं को भी प्रभावित करते हैं। सीएमओ कमलेश पाटीदार द्वारा शासन की ओर से अपील करते हुए कहा कि ऐसे सभी बाकायदार यदि उनके द्वारा मकान निर्माण नहीं किया जा रहा है तो आवास की राशि तत्काल नगर पालिका के खाते में जमा कराए। और अपने संपत्ति कर और जलकर की राशि भी अधिक समय से बकाया ना रखते हुए उसे भी तत्काल जमा कराए। अन्यथा नगर पालिका शासन के निर्देश अनुसार कार्यवाही करते हुए नल कनेक्शन काटने एवं संपत्ति कुर्की करने की कार्यवाही जारी रखेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें