: नगर पालिका परिषद्, हरदा का कर्मचारियो एवं सफाई पर मासिक खर्च 47.59.139 है । सी.एम.ओ.हरदा
Barkat Qureshi / Fri, Feb 7, 2025 / Post views : 165
नगर पालिका परिषद्, हरदा का कर्मचारियो एवं सफाई पर मासिक खर्च 47.59.139 है । सी.एम.ओ.
हरदा मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा कमलेश पाटीदार ने बताया कि ।एक हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के दिनांक 4 फरवरी 2025 के हरदा संस्करण में खबर प्रकाशित की गई जिसका शीर्षक "302 सफाई मित्रों का वेतन 57 लाख फिर भी सफाई के लिए तैनात करना पड़े अधिकारी" से समाचार का प्रकाशन किया गया। उक्त खबर की वस्तु स्थिति इस प्रकार है
इसमें उल्लेखित किया गया है कि 35 वाडों में 302 सफाई मित्र है जो की अपूर्ण जानकारी हैं। वर्तमान में नगर पालिका हरदा में सड़क और नाली सफाई पर नियमित तथा विनियमित सफाई कर्मचारी 79, अस्थाई 85 तथा सोर्स से 44 कर्मचारी कार्यरत है जिनकी कुल मिलाकर संख्या 208 है तथा इनको 36,82,663 रुपए वेतन दिया जाता है।
इसी प्रकार अन्य कार्यों व स्थानो पर नियमित विनियमित 21 कर्मचारी तथा अस्थाई 44 कर्मचारी कार्यरत है इनकी कुल संख्या 65 है तथा इनको 10,76,476 रुपए वेतन दिया जाता है। इस प्रकार सफाई विभाग से कुल 273 कर्मचारियों का वेतन आहरित किया जाता है जिसमें अन्य कार्यों में संलग्न 65 कर्मचारी भी शामिल है जिनमें से वार्ड के दरोगा की संख्या 13, वाहन चालकों की संख्या 32 मडपंप राजस्व शाखा स्टोर शाखा, विभिन्न शासकीय कार्यालय व अधिकारियों के भवनों, मुक्तिधाम, कब्रिस्तान, लाइब्रेरी, वृद्धाश्रम, आईटीआई कॉलेज आदि में कर्मचारी संलग्न है। इन समस्त कार्यों में 65 कर्मचारी संलग्न है
इसी प्रकार 57 लाख रुपए सफाई कर्मचारियों के वेतन पर खर्च करने का उल्लेख किया गया है जो कि वास्तविक नहीं है। वर्तमान में वास्तविक व्यय इस प्रकार है:-
नियमित अथवा विनियमित 79 कर्मचारियों का वेतन 24.24,628, अस्थाई कर्मचारी 85 का वेतन 8,08,135 रुपए, अन्य कार्यों पर कार्यरत 21 कर्मचारियों का वेतन 6,24,516 रुपए, अस्थाई कर्मचारी 44 का वेतन 4,51,960 इस प्रकार सफाई तथा सफाई से संबंधित अन्य कार्यों पर कुल 273 कर्मचारियों का वेतन कुल 47,59,139 है।।
इसी प्रकार समाचार पत्र में उल्लेखित किया गया है कि प्रत्येक वार्ड में 9 सफाई कर्मचारी कार्यरत है फिर भी सफाई नहीं हो रही है जबकि वास्तविकता में शहर के सभी 35 वार्डों में कुल 208 कर्मचारी कार्यरत है। प्रत्येक वार्ड में औसतन केवल 6 कर्मचारी नियुक्त है। वर्ष 2017 में पांच नए वार्डों को शहरी सीमा में शामिल किया गया इससे शहर का सीमा विस्तार हुआ। साथ ही शहरी क्षेत्र में वर्तमान में 80 से अधिक कालोनियां विकसित हो चुकी है उनमें भी इन्हीं कर्मचारियों के माध्यम से दैनिक अथवा साप्ताहिक सफाई कार्य कराया जाता है। उल्लेखनीय है कि यदि शहर की सफाई व्यवस्था बहुत खराब स्थिति में होती तो सीएम हेल्पलाइन की संख्या में भी बेतहाशा बढ़ोतरी होनी चाहिए जबकि माह जनवरी 2025 में कुल 133 शिकायतें ही प्राप्त हुई है जिसमें स्ट्रीट लाइट, अतिक्रमण, पेयजल, लोक निर्माण, संबल, सफाई पेंशन आदि सभी शिकायतें शामिल है। निकाय द्वारा लगभग 85% संतुष्टि के साथ शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है तथा निकाय लगातार 'A' ग्रेड में बना हुआ है।
कचरे के ढेर की जो खबर प्रकाशित की गई है वह वर्षों पुराना कचरा है हमारी परिषद के दौरान ही लीगेसी वेस्ट प्रोजेक्ट अंतर्गत 14678 मिट्रिक टन कचरा साफ किया गया है हमारी परिषद ने निर्णय लिया है कि शेष लिगेसी बेस्ट को भी समाप्त किया जाएगा इस हेतु टेंडर प्रक्रिया में है।
नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने हरदा नगर के सभी नागरिकों से अपील की हे कि नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने मे हमारा सहयोग करे

नगर पालिका अध्यक्ष भारती कमेडिया ने हरदा नगर के सभी नागरिकों से अपील की हे कि नगर को साफ एवं स्वच्छ बनाने मे हमारा सहयोग करेविज्ञापन
विज्ञापन