Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नगर पालिका सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा, बजट के विरोधाभासी आंकड़ों पर उठे सवाल

Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 160

Share:
नगर पालिका सम्मेलन में कई मुद्दों पर चर्चा, बजट के विरोधाभासी आंकड़ों पर उठे सवाल हरदा - नगर पालिका परिषद का साधारण सम्मेलन शुक्रवार को अध्यक्ष भारती कमेडिया की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें 18 बिंदुओं पर चर्चा हुई। कुछ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित हुए, जबकि कई मुद्दों पर विरोध जताया गया। बैठक में नगर विकास से जुड़े कई प्रस्ताव लाए गए, लेकिन बजट में विरोधाभासी आंकड़ों पर आपत्ति दर्ज की गई।   कचरा निस्तारण पर सवाल वार्ड 31 में कचरा डंप करने के प्रस्ताव को लेकर तीखी आपत्ति दर्ज की गई। सवाल उठाया गया कि क्या इसके लिए पर्यावरण विभाग से अनुमति ली गई है और क्या नगर पालिका बिना तकनीकी अध्ययन के किसी स्थान को कचरा डंपिंग साइट घोषित कर सकती है? बारिश के दौरान कचरे से भू-जल प्रदूषित होने की आशंका जताई गई। इस पर आगे जांच के लिए समिति गठित की गई। पुरानी छत पर टीन शेड लगाने का विरोध बाजार क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा 50-60 साल पुरानी छत पर टीन शेड लगाने की अनुमति मांगी गई, लेकिन इससे संरचनात्मक स्थिरता पर खतरे का मुद्दा उठाया गया। सुझाव दिया गया कि पहले छत की मरम्मत कराई जाए। इस विषय की जांच के लिए एक समिति गठित की गई। निर्दलीय पार्षद के वार्ड में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप वार्ड 22 की निर्दलीय पार्षद जैतून बी ने अपने क्षेत्र में विकास कार्य न होने की शिकायत की। नगर पालिका प्रशासन ने दावे किए कि सफाई और जल आपूर्ति नियमित है, लेकिन पार्षद ने इसे खारिज करते हुए सफाई व्यवस्था में अनियमितता का आरोप लगाया। बजट में भारी गिरावट पर सवाल नगर पालिका ने 1 अरब 66 लाख रुपये का बजट पेश किया, लेकिन इसमें राजस्व में भारी गिरावट दर्ज की गई। वर्ष 2024-25 में आय 62 करोड़ 76 लाख रुपये थी, जो 2025-26 में घटकर 39 करोड़ 32 लाख रुपये हो गई, यानी 55% की कमी। इसी तरह, पूंजीगत प्राप्ति में भी 40% की गिरावट दर्ज की गई। इन विरोधाभासी आंकड़ों पर वरिष्ठ कांग्रेस पार्षद आहंद खान ने आपत्ति जताई और स्पष्ट जवाब की मांग की। शासकीय विभागों से सेवा प्रभार वसूली का प्रस्ताव पारित नगर पालिका को सरकारी विभागों से जल प्रदाय, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन जैसी सेवाओं के लिए शुल्क वसूलने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। इससे नगर पालिका को अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा। विवेकानंद कॉम्प्लेक्स में दुकानदारों को जगह देने का निर्णय विवेकानंद कॉम्प्लेक्स की गैलरी के पीछे बरामदे की खाली जगह दुकानदारों को नीलामी के माध्यम से देने का प्रस्ताव पारित किया गया। इससे नगर पालिका को राजस्व मिलेगा और अवैध कब्जे रोके जा सकेंगे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें