Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नरवाई जलाने, रेत व ट्यूबवेल के अवैध खनन के मामलों में दण्डांत्मक कार्यवाही करें - एसडीएम

Barkat Qureshi / Thu, May 15, 2025 / Post views : 312

Share:
नरवाई जलाने, रेत व ट्यूबवेल के अवैध खनन के मामलों में दण्डांत्मक कार्यवाही करें - एसडीएम हरदा से गोपाल शुक्ला बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने सड़क विकास निगम के अधिकारी को निर्देश दिये कि स्टेट हाईवे के दोनों ओर शोल्डर भराई का कार्य व्यवस्थित ढंग से किया जाए। उन्होने समग्र व ई-केवायसी संबंधी कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के लिये सभी एसडीएम को निर्देश दिये। उन्होने सभी एसडीएम को नरवाई जलाने के मामले में संबंधित के विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही के लिये भी कहा। कलेक्टर श्री जैन ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकृत करने के निर्देश अधिकारियों को दिये और कहा कि कोई भी शिकायत नॉट अटेण्डेंट न रहे। उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री को हेण्डपम्पों के आसपास रिचार्ज पिट बनवाने तथा जल जीवन मिशन की पेयजल योजनाओं के लिये खोदी गई सड़कों की तत्काल रिपेयरिंग कराने के निर्देश भी दिये। कलेक्टर श्री जैन ने सभी एसडीएम को रेत के अवैध उत्खनन तथा ट्यूबवेल के अवैध खनन के मामलों में दण्डात्मक कार्यवाही करने के निर्देश भी बैठक में दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें