Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नर्मदा जयंती पर नगर मूंदी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा,भव्य शोभायात्रा के साथ मां नर्मदा का यशोगान

Barkat Qureshi / Tue, Feb 4, 2025 / Post views : 198

Share:
नर्मदा जयंती पर नगर मूंदी में निकाली गई भव्य शोभायात्रा,भव्य शोभायात्रा के साथ मां नर्मदा का यशोगान सभी शहरो व नगरो में नर्मदा जयंती का पर्व बडी ही श्रदा व भक्ति के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है. इसी मौके पर मूंदी नगर में भी नर्मदा जयंती पर नमामि देवी नर्मदे, हर हर नर्मदे के जयघोष से सम्पुर्ण नगर गूंज उठा, पवित्र जल से पूजा अर्चना, नर्मदा मंदिरों में विशेष अनुष्ठान, करके नर्मदीय ब्राह्मण समाज के सैकडो समाजजन व मातृशक्तियो ने नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धार्मिक गाने की धुन व ढोल ढमाके के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली. यात्रा की शुरुआत स्थानीय नर्मदेश्वर मंदिर से हुई जिसमें महिलाओं और छोटी बालिकाए पीले वस्त्र पहने नर्मदा मॉ का गान व मंगल गीत गाते हुए हुए चल रही थी। शोभायात्रा में मां नर्मदा को फूलों से सुसज्जित रथ में विराजमान थी.   इस शोभायात्रा का जगह-जगह धार्मिक व सामाजिक संगठनों के द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए यह भव्य शोभा यात्रा वापस नर्मदा मंदिर पहुंची।सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुबह से ही पुलिस बल पूरे समय तैनात रहा शोभायात्रा में शामिल ब्राह्रमण समाज के अध्यक्ष पंकज डोगरे, राम गीते, व समाजजन अन्टु शर्मा, दिलिप कोठारी, संतोष महोदय , विशाल महोदय सहित अन्य समाजजनो ने मॉ नर्मदा के गुणगान करते हुए बताया कि इस दिन विशेष तौर से नर्मदा जयंती पर माता नर्मदा की विधिपूर्वक पूजा अर्चना की जाती है साथ ही स्नान करने का विधान है इससे जीवन में खुशियों का आगमन होता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें