Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नर्मदा नगर को मिली स्वच्छ जल की सौगात – आरो चिल्ड वाटर फिल्टर प्लांट का हुआ शुभारंभ

Barkat Qureshi / Wed, May 14, 2025 / Post views : 228

Share:
नर्मदा नगर को मिली स्वच्छ जल की सौगात – आरो चिल्ड वाटर फिल्टर प्लांट का हुआ शुभारंभ संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी नर्मदा नगर ग्राम पंचायत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब यहाँ आरो चिल्ड वाटर फिल्टर प्लांट का भव्य लोकार्पण खंडवा कलेक्टर श्री ऋषभ गुप्ता जी के करकमलों द्वारा संपन्न हुआ। यह प्लांट ग्रामवासियों को शुद्ध एवं ठंडे जल की सुविधा प्रदान करेगा, जो स्वच्छता और जनस्वास्थ्य की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।   इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन, एसडीएम श्री शिवम् प्रजापति, एवं सीईओ श्री अभिषेक द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सरपंच श्री महेश जायसवाल और जनपद सदस्य श्रीमती रूपाली पारौची ने सभी अतिथियों का स्वागत कर ग्राम पंचायत की इस पहल को एक बड़ी उपलब्धि बताया। कार्यक्रम में पंचगण विनय सिंह, दुर्गेश जायसवाल, हरिओम डोडे, हमिरा बावरिया, अनीता परतवाड़, शुभम पारौची, नितेश अत्रे, साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं, स्वास्थ्य विभाग से बिंदिया यादव और सावित्री दुबे, तथा भाजपा कार्यकर्ता राजेश विश्वकर्मा, संतोष यादव, रोहित जायसवाल, महेश साहनी, कमलेश गौर, दीपक जायसवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक, व्यापारीगण और ग्रामीण उपस्थित रहे।   इस नई सुविधा के शुभारंभ से नर्मदा नगर में एक सकारात्मक परिवर्तन की शुरुआत हुई है, जो आने वाले समय में स्वास्थ्य और जीवनस्तर को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें