Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नर्मदा नगर में तिरंगे का महापर्व: सैनिक और पुलिस जवान को फूलों की माला पहनाकर किया गया भव्य सम्मान

Barkat Qureshi / Sat, May 24, 2025 / Post views : 302

Share:
नर्मदा नगर में तिरंगे का महापर्व: सैनिक और पुलिस जवान को फूलों की माला पहनाकर किया गया भव्य सम्मान “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की गूंज के बीच देशभक्ति से लबरेज रहा नगर; विधायक, जनप्रतिनिधि और नागरिकों ने दी वीरों को भावभीनी श्रद्धा संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी नर्मदा नगर देश की मिट्टी के लिए अपने प्राणों की बाज़ी लगाने वाले सैनिकों और हर परिस्थिति में जनसुरक्षा में डटे पुलिस जवानों के सम्मान में आज नर्मदा नगर की धरती ऐतिहासिक गवाह बनी। सेना के सम्मान में निकली विशाल तिरंगा यात्रा जनमानस को भावविभोर कर गई। शहर की फिज़ा में "वंदे मातरम्" और "भारत माता की जय" के नारों की गूंज देर तक तैरती रही।   इस गौरवशाली आयोजन में सेना और पुलिस विभाग के वीर जवानों को फूलों की मालाएं पहनाकर पूरे नगर की ओर से सार्वजनिक सम्मान दिया गया। जब वीर सिपाहियों के गले में सम्मान की माला डाली गई, तब मंच और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कई नागरिकों की आंखों में गर्व के आँसू छलक आए — एक दृश्य जिसने हर दिल को छू लिया।   मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री नारायण पटेल उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता श्री सखाराम यादव, जननेता दिग्विजय सिंह उर्फ़ संटू दादा, मण्डल अध्यक्ष प्रदीप गिरी, सरपंच महेश जायसवाल, जनपद सदस्य रूपाली पारौची, पूर्व मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह राठौड़, महामंत्री भाईराम यादव सहित नगर के प्रमुख सामाजिक चेहरे रतन राठौर, संजय अजमेरा, संजय साहू, राजेश परिहार, रोहित जायसवाल, राजेश विश्वकर्मा, संतोष यादव, राजेश गौर, अखिलेश सेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।   पेंशनर्स एसोसिएशन, महिला मंडल, युवा संगठन, शिक्षावर्ग, व्यापारीगण, शासकीय सेवक और नगर पुलिस बल — सभी ने मिलकर इस आयोजन को जन-अभियान का रूप दे दिया।   तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुज़री। मार्ग में तिरंगे की शान में ढोल-नगाड़े बजते रहे, स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के गीत गाए और नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। तिरंगे की लहराती कतारें और देशप्रेम की ऊर्जा से पूरा नगर मंत्रमुग्ध हो गया।   सरपंच महेश जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन — उन सैनिक के लिए है जो सरहद पर खड़ा है, और उस पुलिस जवान के लिए जो हर संकट में हमारी ढाल बनता है "तिरंगा हमारा गर्व है, सेना हमारा स्वाभिमान" —

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें