: नवजीवन चिल्ड्रंस होम,किलकारी शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण:बाल कल्याण समिति ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
Barkat Qureshi / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 150
नवजीवन चिल्ड्रंस होम,किलकारी शिशु गृह और वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण:बाल कल्याण समिति ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं
बाल कल्याण समिति द्वारा नवजीवन चिल्ड्रंस होम, किलकारी शिशु गृह एवं वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण किया इस अवसर पर समिति सदस्यों ने इन संस्थाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेलकूद व आश्रय गृह की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। नवजीवन चिल्ड्रंस होम में बच्चों की देखरेख की व विभिन्न सुविधाओं की जानकारी ली। जिसमें धारा 27,28 की जानकारी, भवन के दस्तावेज, मान्यता नवीनीकरण , आय व्यय का लेखा जोखा जैसी अनियमितता पाई गई, इस अवसर पर बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने जांच प्रतिवेदन तैयार कर शासन को भेजा जाएगा साथ ही सदस्यों ने संबंधित स्टाफ को बच्चों की उचित देखभाल के लिए निर्देशित किया साथ ही किचन का निरीक्षण किया।
समिति सदस्यों ने स्टाफ को निर्देशित किया कि जो बच्चे भिक्षावृत्ति करते पाए जाएं उनकी काउंसिलिंग करें एवं उनके माता-पिता की भी काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए। पुलिस द्वारा खोजकर लाए बच्चों को समिति सदस्यों के समक्ष पेश कर उनकी काउसिलिंग की जाए व बच्चों को उनके माता-पिता को सौंपा जाए। किलकारी शिशु गृह में नवजात शिशुओं की उचित देखभाल के लिए संचालक सुशील विधानी को निर्देशित किया, इसी तरह लेडी बटलर के समीप स्थित वन स्टॉप सेंटर में गीजर और हीटर की व्यवस्था करने के निर्देश दिए, निरीक्षण में न्यायपीठ बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, समिति सदस्य मोहन मालवीय, एवं कविता पटेल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन