Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक सम्पन्न

Barkat Qureshi / Mon, Jun 2, 2025 / Post views : 332

Share:
नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के संबंध में बैठक सम्पन्न हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 2 जून समाज के युवाओं, बच्चों व आमजन को तम्बाकू एवं मादक द्रव्य उत्पादों से होने वाली गंभीर बीमारियों व दुष्परिणामों के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में 26 जून तक नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन के लिये जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। उन्होने उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया कि जागरूकता कार्यक्रम के लिये व्यवस्थित कार्य योजना बनाई और उसी के अनुरूप कार्यक्रम आयोजित किये जायें। बैठक में उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग श्री कमलेश सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच.पी. सिंह सहित संबंधित जिला अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर श्री जैन ने उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग को निर्देशित किया कि नागरिकों को नशा मुक्ति के लिये जागरूक करने हेतु शहर के किसी एक चौराहे का सौन्दर्यीकरण किया जाए। उन्होने निर्देशित किया कि गैर सरकारी संगठनों के माध्यम से भी नागरिकों को नशा मुक्ति के लिये प्रेरित किया जाए। बैठक के अंत में कलेक्टर श्री जैन ने सभी उपस्थित अधिकारियों को नशा मुक्ति के लिये शपथ भी दिलाई।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें