Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नारी का सम्मान, समाज की असली पहचान', जलकुआ एवं रिछी की महिला संरपंचो का अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मान

Barkat Qureshi / Sat, Mar 8, 2025 / Post views : 190

Share:
नारी का सम्मान, समाज की असली पहचान', जलकुआ एवं रिछी की महिला संरपंचो का अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर किया गया सम्मान दुनिया भर में आज महिला दिवस मनाया जा रहा है। हर साल महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज में उन्हें सामान्य का अधिकार दिलाने के मकसद से यह दिन 8 मार्च को मनाया जाता है। यह दिन उनकी मेहनत, समर्पण, संघर्ष और सम्मान का प्रतीक है। एक महिला अपने जीवन में कई सारे उतार-चढ़ावों से गुजरना पड़ता है। बावजूद इसके हर मुश्किलों को पार कर वह अपनी सभी जिम्मेदारियां को बखूबी निभाती हैं।   इसी कडी में आज खंडवा के किशोर दा सभाग्रह में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि मंत्री विजयशाह, मान्धाता विधायक नारायणपटेल, श्रीमति कंचन तन्वे विधायक खंडवा, ‌श्रीमति छाया मोरे विधायक पधाना, श्री पिकी वानखेडे जिला पंचायत अध्यक्ष खंडवा, श्रीमति अमृता यादव महापोर खंडवा, ‌कलेक्टर खंडवा, जिला पंचायत सी ई ओ,समस्त जनपद सी ई ओ,जनपद अध्यक्ष खंडवा, जनपद अध्यक्ष हरसूद, जनपद अध्यक्ष पधाना ने पुनासा जनपद पंचायत की दो पंचायते जलकुआ एवं रिछी की महिला संरपंच जिसमे जलकुआ पंचायत की संरपंच श्रीमती साधना जगपालसिंह पटेल एवं श्रीमती किरण दिनेश पवार रिछी सरपंच को उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित कर अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस अवसर पर मूंदी नगर काग्रेस अध्यक्ष राहुल सिह चौहान ने कह कि नारी पूजनीय है नारी के बिना संसार की कल्पना भी नही कर सकते है,आज नारी अपने साहस के बल पर पूरे आत्म विश्वास के साथ हर क्षेत्र में कामयाबी का परचम लहरा रही है। ओर कहा कि मॉ के साथ ममता मिलती ,बहन से मिलता दुलार । नारी शक्ति पूजनीय है, ये लगाती जीवन की नैया पार   मूंदी नगर के साहित्यकार एवं वरिष्ठ शिक्षक सीताराम मालाकार ने कहा कि,नई सदी की नारी के पास कामयाबी के उच्चतम शिखर को छूने की अपार क्षमता है। जहां नारी का सम्मान होता है वहां देवता निवास करते है। हर क्षेत्र में महिलाएं पुरूषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। और नारी देवी का स्वरूप है। जब एक महिला आगे बढ़ती है, तब एक परिवार, समाज और राष्ट्र आगे बढ़ता है।'

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें