Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: नर्मदीय ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा,नर्मदे हर के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

Barkat Qureshi / Tue, Feb 4, 2025 / Post views : 178

Share:
नर्मदीय ब्राह्मण समाज ने निकाली भव्य शोभायात्रा,नर्मदे हर के जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय हरदा - नर्मदीय ब्राह्मण समाज द्वारा मंगलवार को तीन दिवसीय मां नर्मदा जन्मोत्सव का समापन हुआ।सुबह समाजजनों द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इसके पहले समाज के युवा हंडिया से जल कलश लेकर आए।शोभायात्रा नेहरू पार्क से परशुराम चौक, चांडक चौराहा घंटाघर होती हुई नर्मदीय धर्मशाला पर समाप्त हुई।यात्रा में आदि शंकराचार्य द्वारा नर्मदा जल कलश लिए हुए झांकी,भगवान हनुमान जी,अनसुईया,नर्मदा मैया की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।शोभा यात्रा का सर्वब्राह्मण समाज सहित अन्य संगठनों ने स्वागत किया।यात्रा के दौरान नर्मदा गीतों एवं नर्मदे हर के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। नर्मदीय ब्राह्मण धर्मशाला में महिलाओं ने गरबा किया,इसके बाद विष्णु सहस्रनाम नाम पाठ,नर्मदाष्टक,किया गया।दोपहर 12 बजे महाआरती की गई।शाम को गंगा की तर्ज पर मां नर्मदा की महाआरती हुई।महाआरती के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे। -- प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं उन्नत कृषकों का हुआ सम्मान कार्यक्रम के दौरान कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया।वहीं उन्नत एवं आधुनिक कृषि करने वाले कृषकों को समाज के राजेंद्र,शिवकुमार, विजय पारे ने अपने पिता स्व.उमाशंकर पारे भैरोपुर की स्मृति में सम्मान किया। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं पुरस्कार वितरण हुआ।कार्यक्रम का संचालन दीपक शुक्ला ने किया।अंत में आभार समाज के अध्यक्ष किशोर शुक्ला ने व्यक्त किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे महिला एवं पुरुष उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें