: नाश्ता होटल संचालकों द्वारा उपभोक्ताओ के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
Barkat Qureshi / Fri, Feb 21, 2025 / Post views : 204
नाश्ता होटल संचालकों द्वारा उपभोक्ताओ के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है
हरदा जिले में हरदा नगर में होटल संचालकों द्वारा कचोरी. समोसा. पोहा .और भाजीबड़ा बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तेल की जांच की जाए। सैयद महमूद अली चिश्ती ने कलेक्टर महोदय को इस सबंध मे पत्र प्रेषित किया। पत्रमे बताया है कि हरदा नगर में होटल संचालकों ने मनमानी कर समोसे, कचौड़ी, भाजीबडा, पोहा के भाव में वृद्धि कर आम नागरिको को लूटा जा रहा है।
वहीं अधिकतर होटल संचालकों द्वारा अनेकों बार एक ही तेल को उपयोग किया जाता है। जिससे कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है साथ ही इन होटल संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को समाचार पत्रों के कागज़ में नाश्ता बांधकर दिया जाता है। समाचार पत्रों के मुद्रण में उपयोग की जाने वाली रोशनाई अनेकों रासायनिक विषैले पदार्थों से बनाई जाती है जिससे भी नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
वरिष्ठ पत्रकार सैयद महमूद अली चिश्ती ने हरदा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने का जनहित में अनुरोध किया है।
हरदा जिले में हरदा नगर में होटल संचालकों द्वारा कचोरी. समोसा. पोहा .और भाजीबड़ा बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले तेल की जांच की जाए। सैयद महमूद अली चिश्ती ने कलेक्टर महोदय को इस सबंध मे पत्र प्रेषित किया। पत्रमे बताया है कि हरदा नगर में होटल संचालकों ने मनमानी कर समोसे, कचौड़ी, भाजीबडा, पोहा के भाव में वृद्धि कर आम नागरिको को लूटा जा रहा है।
वहीं अधिकतर होटल संचालकों द्वारा अनेकों बार एक ही तेल को उपयोग किया जाता है। जिससे कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है साथ ही इन होटल संचालकों द्वारा उपभोक्ताओं को समाचार पत्रों के कागज़ में नाश्ता बांधकर दिया जाता है। समाचार पत्रों के मुद्रण में उपयोग की जाने वाली रोशनाई अनेकों रासायनिक विषैले पदार्थों से बनाई जाती है जिससे भी नागरिकों के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है।
वरिष्ठ पत्रकार सैयद महमूद अली चिश्ती ने हरदा कलेक्टर श्री आदित्य सिंह को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्यवाही करने का जनहित में अनुरोध किया है।विज्ञापन
विज्ञापन