Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: निमाड़ के सूफी मस्त हजरत सैय्यद बेंगलोरी बाबा मस्तान का 10 वा तीन दिवसीय उर्स धूम धाम से मनाया

Barkat Qureshi / Fri, Feb 21, 2025 / Post views : 213

Share:
निमाड़ के सूफी मस्त हजरत सैय्यद बेंगलोरी बाबा मस्तान का 10 वा तीन दिवसीय उर्स धूम धाम से मनाया उर्स में दिखी हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल खरगोन जिले के महेश्वर मे महफिले कव्वाली और सूफियाना रंग ने उर्स को चार चांद लगा दिए दरगाह को फूलों सजाई गई कर्नाटक बेंगलोर के रहने वाले हजरत सैय्यद बेंगलोरी बाबा मस्तान जो महेश्वर में ही निवास करते थे आपकी हयाती जिंदगी में हजारों लोगों ने करामाते देखी और आपके पर्दा करने के बाद एक खूबसूरत दरगाह बनाई गई आपके के पर्दा के दिन के बाद से हर साल उर्स लगता है इस साल दसवां वर्ष मनाया गया जिसमें 19 फरवरी को बाबा के खानदान की तरफ से संदल चादर पेश हुई 20 तारीख की रात को कव्वाल सदाकत साबरी कपासन राजस्थान और कव्वाल कमर वारसी देवा शरीफ कव्वाल ने सूफियाना कव्वाली में अपने सूफियाना कलाम पेश किया 21 फरवरी को महफिले रंग में सदाकत साबरी कपासन कव्वाल ने सूफियाना कव्वाली पढ़कर लोगों को दांद देने पर मजबूर कर दिया रंग ए महफिल के बाद लंगर ए आम खिलाया गया हिंदू मुस्लिम सभी धर्म और समाज के लोग उर्स में शामिल हुए वारिस पिया के मुरीद अमित वारसी और आरिफ वारसी सूफियाना लिबास में उर्स का आकर्षण थे मस्तों और दरवेशो की दरगाह पर अकीदतमंद अपनी मन्नतें लेकर पहुंचते हैं और जो मनोकामना पूरी होती है तब मानता को पूरी करते हैं। एक और फकीरों और दरवेशों का मजमा था तो दूसरी ओर महफिले रंग का समा था और उसमें हजारों लोग अपनी मनोकामना लेकर पहुंचे और दरगाह पर अकीदत के फूल और चादर पेश की। उर्स कमेटी के उपाध्यक्ष आशिक शेख ने बताया कि नगर के सभी नौजवान हिंदू मुस्लिम बाबा से अकीदत रखते थे वह सब इस उर्स को मनाने में अपना सहयोग प्रदान करते हैं शहर मुस्लिम जमात सदर कदीर खान नायब सदर राजू खान व कमेटी का बहुत ही अच्छा सहयोग रहा कव्वाली में आए विशेष अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव,उपाध्यक्ष सचिन शर्मा, दयालु गुरु, संतोष सोलंकी, हेमंत जैन,राज यादव,शेरू अंसारी, कमलेश देपाले, स्वप्निल गुप्ता, शैलेंद्र जैन, गजानन मकवाने, रविराज चौहान, हाजी गुलाम मुस्तफा मंसूरी, तस्लीम खान, डॉ अखिलेश बर्वे,विक्रम यादव, सभी का उर्स कमेटी द्वारा पुष्प माला और साफा बांध स्वागत किया गया प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई गई एसडीओपी मनोहर सिंह गवली थाना प्रभारी जगदीश गोयल तहसीलदार राकेश सस्तिया खरगोन जिले का समस्त बल सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहा नगर परिषद का भी अच्छा सहयोग रहा कुतुब ए मस्तान खिदमत चैरिटेबल ट्रस्ट कमेटी द्वारा तबरुक और पानी का तीनों दिन तक इंतजाम किया शहीद बाबा मुल्तानी धरमपुरी वालों की जानिब से 20 फ़रवरी को लंगर खिलाया गया।बैंगलोरी मस्तान खिदमत समाज सेवा समिति अध्यक्ष मोहम्मद शफी,उपाध्यक्ष आशिक शेख, बशारत खान, नदीम अंसारी,करामत पहलवान, इकबाल शेख, अय्यूब गुलाब टी, सैय्यद मजहर अली, लंगर में खिदमत सबरेज मंसूरी टीम के साथियों ने अंजाम दी सभी पीर भाइयों ने बढ़-चढ़कर इस प्रोग्राम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें