: नियमित टीकाकरण का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण छिरवेल सीएचओ पर गिरी गाज, दो दिन का वेतन कटेगा
Barkat Qureshi / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 332
नियमित टीकाकरण का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण
छिरवेल सीएचओ पर गिरी गाज, दो दिन का वेतन कटेगा
संवाददाता: इम्तियाज गौरी, हरसूद
हरसूद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने मंगलवार को विकासखंड छैगांवमाखन के ग्राम भोजाखेड़ी, बरुड़ और छिरवेल में चल रहे टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।
सीएमएचओ ने एएनएम (ANM) को निर्देशित किया कि वे 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को टीके लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ यकृत मिशन के अंतर्गत नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) की जांच गंभीरता से की जाए।
फैटी लिवर की स्क्रीनिंग को लेकर दिशा-निर्देश
डॉ. जुगतावत ने बताया कि मिशन के तहत 30 से 65 वर्ष की उम्र के ऐसे लाभार्थियों की पहचान की जाए, जिनकी
कमर की परिधि महिलाओं में 80 सेमी से अधिक और पुरुषों में 90 सेमी से अधिक हो
मधुमेह का इतिहास हो
इनकी शीघ्र स्क्रीनिंग, परामर्श और जरूरत अनुसार रेफरल किया जाए।
अस्पतालों में सेवाओं की स्थिति परखीं
बरुड़ पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सीएमएचओ ने इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव दर बढ़ाने के निर्देश दिए और आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुड़ने को कहा।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र छिरवेल के सीएचओ का कार्य असंतोषजनक पाया गया। इस पर डॉ. जुगतावत ने उनका दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए और उन्हें गांव में नियमित भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं देने को कहा।
अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मीडिया एवं विस्तार अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।
संवाददाता: इम्तियाज गौरी, हरसूद
हरसूद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने मंगलवार को विकासखंड छैगांवमाखन के ग्राम भोजाखेड़ी, बरुड़ और छिरवेल में चल रहे टीकाकरण सत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं से संवाद कर उनके स्वास्थ्य और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली।
सीएमएचओ ने एएनएम (ANM) को निर्देशित किया कि वे 100 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं को टीके लगवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्वस्थ यकृत मिशन के अंतर्गत नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) की जांच गंभीरता से की जाए।
फैटी लिवर की स्क्रीनिंग को लेकर दिशा-निर्देश
डॉ. जुगतावत ने बताया कि मिशन के तहत 30 से 65 वर्ष की उम्र के ऐसे लाभार्थियों की पहचान की जाए, जिनकी
कमर की परिधि महिलाओं में 80 सेमी से अधिक और पुरुषों में 90 सेमी से अधिक हो
मधुमेह का इतिहास हो
इनकी शीघ्र स्क्रीनिंग, परामर्श और जरूरत अनुसार रेफरल किया जाए।
अस्पतालों में सेवाओं की स्थिति परखीं
बरुड़ पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र) में भर्ती मरीजों से बातचीत कर सीएमएचओ ने इलाज की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने प्रसव दर बढ़ाने के निर्देश दिए और आशा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जुड़ने को कहा।
लापरवाही पर सख्त कार्रवाई
निरीक्षण के दौरान उपस्वास्थ्य केंद्र छिरवेल के सीएचओ का कार्य असंतोषजनक पाया गया। इस पर डॉ. जुगतावत ने उनका दो दिवस का वेतन काटने के निर्देश दिए और उन्हें गांव में नियमित भ्रमण कर स्वास्थ्य सेवाएं देने को कहा।
अधिकारी भी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रश्मि कौशल, मीडिया एवं विस्तार अधिकारी व्ही.एस. मण्डलोई सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन