Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पंचायत ने बांटे कपड़े के थैले, व्यापारियों और जनता का मिला भरपूर समर्थन

Barkat Qureshi / Sun, May 18, 2025 / Post views : 389

Share:
प्लास्टिक मुक्त नर्मदा नगर की ओर पहला दृढ़ कदम नगर पंचायत ने बांटे कपड़े के थैले, व्यापारियों और जनता का मिला भरपूर समर्थन संवाददाता-इस्हाक़ गौरी मुंदी पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए नर्मदा नगर पंचायत ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ बिगुल बजा दिया है। शनिवार को नगर में एक विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत नागरिकों को कपड़े के थैलों का निःशुल्क वितरण किया गया। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि भविष्य को सुरक्षित रखने का संकल्प था। इस अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत के सरपंच महेश जायसवाल ने किया। उनके साथ पंचगण सदस्यगण, भाजपा कार्यकर्ता संजय साहू, विधायक प्रतिनिधि राजेश गौर, दुगैश जायसवाल, संतोष यादव, भाजपा जिला युवा उपाध्यक्ष कपिल मिश्रा और पुनासा मंडल के आईटी सेल व मीडिया प्रभारी शैरु मंडलोई मौजूद रहे। इस मुहिम को नगर के व्यापारियों और आम नागरिकों ने भी पूरे दिल से समर्थन दिया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों पर प्लास्टिक का उपयोग बंद करने का संकल्प लिया, तो नागरिकों ने अपने रोजमर्रा के जीवन में कपड़े के थैले अपनाने का वचन दिया। नगर पंचायत का यह कदम केवल प्लास्टिक को ना कहने तक सीमित नहीं, बल्कि यह आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव रख रहा है। नगरवासियों का उत्साह, पंचायत का संकल्प और समाज की एकजुटता – यह सब मिलकर बता रहे हैं कि अगर इरादे नेक हों, तो बदलाव दूर नहीं होता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें