: पटवारी मुख्यालय पर रहें, व 15 फरवरी तक ई-केवायसी सत्यापन का कार्य पूर्ण करें, कलेक्टर श्री सिंह ने खिरकिया व सिराली की बैठक में दिये निर्देश
Barkat Qureshi / Thu, Feb 6, 2025 / Post views : 219
पटवारी मुख्यालय पर रहें, व 15 फरवरी तक ई-केवायसी सत्यापन का कार्य पूर्ण करें, कलेक्टर श्री सिंह ने खिरकिया व सिराली की बैठक में दिये निर्देश
हरदा 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को जनपद पंचायत खिरकिया के सभाकक्ष तथा सिराली के रैन बसेरा में आयोजित पटवारियों तथा सर्वेयर्स की बैठक में निर्देश दिये कि सभी पटवारी व सर्वेयर्स अगले 15 दिन अपने मुख्यालय पर ही रहकर किसानों के ई-केवायसी सत्यापन के कार्य विशेष अभियान के रूप में पूर्ण करें तथा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण करें। उन्होने कहा कि 15 दिन बाद फिर से बैठक ली जाएगी तथा उस दौरान खराब प्रदर्शन वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, तहसीलदार खिरकिया श्रीमती लविना घाघरे, तहसीलदार श्री आर.के. झरबड़े सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी पटवारियों से एक-एक कर बात की और उन्हें समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने खिरकिया में एसडीएम श्री डेहरिया को निर्देश दिये कि दोनों तहसीलों में कंट्रोल रूम बनाकर अगले 15 दिनों तक सभी पटवारियों की सुबह शाम उपस्थिति तथा लोकेशन चेक करें और सुनिश्चित करें कि सभी पटवारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से कर रहे है कि नहीं। उन्होने कहा कि किसान चूकि दिन में खेत पर चले जाते है, अतः सुबह शाम पटवारी उनके घर जाकर ई-केवायसी सत्यापन, आधार से खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री जैसे कार्य सम्पन्न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सर्वेयर्स को निर्देश दिये कि गिरदावरी का कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि सभी सर्वेयर्स का मानदेय भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने एसडीएम को निर्देश दिये कि जो पटवारी बिना सूचना के तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय पर न मिलें, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सिराली में एसडीएम खिरकिया को निर्देश दिये कि गांवों में राजस्व शिविर लगाकर किसानों के आधार अपडेट, ई-केवायसी सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री व राजस्व वसूली जैसे कार्य कराये जायें। शिविर के आयोजन का मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसान शिविर में उपस्थित हो और उनका सत्यापन हो सके। उन्होने कहा कि जो किसान शिविर में नहीं आते हैं, उनके घर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। उन्होने सभी पटवारियों, तहसीलदार व एसडीएम को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।
हरदा 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को जनपद पंचायत खिरकिया के सभाकक्ष तथा सिराली के रैन बसेरा में आयोजित पटवारियों तथा सर्वेयर्स की बैठक में निर्देश दिये कि सभी पटवारी व सर्वेयर्स अगले 15 दिन अपने मुख्यालय पर ही रहकर किसानों के ई-केवायसी सत्यापन के कार्य विशेष अभियान के रूप में पूर्ण करें तथा फार्मर रजिस्ट्री का कार्य 15 फरवरी तक पूर्ण करें। उन्होने कहा कि 15 दिन बाद फिर से बैठक ली जाएगी तथा उस दौरान खराब प्रदर्शन वाले पटवारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। बैठक में एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, तहसीलदार खिरकिया श्रीमती लविना घाघरे, तहसीलदार श्री आर.के. झरबड़े सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी पटवारियों से एक-एक कर बात की और उन्हें समय सीमा में कार्य पूर्ण करने की हिदायत दी।
कलेक्टर श्री सिंह ने खिरकिया में एसडीएम श्री डेहरिया को निर्देश दिये कि दोनों तहसीलों में कंट्रोल रूम बनाकर अगले 15 दिनों तक सभी पटवारियों की सुबह शाम उपस्थिति तथा लोकेशन चेक करें और सुनिश्चित करें कि सभी पटवारी सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन नियमित रूप से कर रहे है कि नहीं। उन्होने कहा कि किसान चूकि दिन में खेत पर चले जाते है, अतः सुबह शाम पटवारी उनके घर जाकर ई-केवायसी सत्यापन, आधार से खसरा लिंकिंग, फार्मर रजिस्ट्री जैसे कार्य सम्पन्न करें। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी सर्वेयर्स को निर्देश दिये कि गिरदावरी का कार्य अगले 15 दिन में पूर्ण कर लें। उन्होने कहा कि सभी सर्वेयर्स का मानदेय भुगतान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होने एसडीएम को निर्देश दिये कि जो पटवारी बिना सूचना के तथा बिना अवकाश स्वीकृत कराए मुख्यालय पर न मिलें, उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाए।
कलेक्टर श्री सिंह ने सिराली में एसडीएम खिरकिया को निर्देश दिये कि गांवों में राजस्व शिविर लगाकर किसानों के आधार अपडेट, ई-केवायसी सत्यापन, फार्मर रजिस्ट्री व राजस्व वसूली जैसे कार्य कराये जायें। शिविर के आयोजन का मुनादी कराकर व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक किसान शिविर में उपस्थित हो और उनका सत्यापन हो सके। उन्होने कहा कि जो किसान शिविर में नहीं आते हैं, उनके घर जाकर सत्यापन का कार्य पूर्ण करें। उन्होने सभी पटवारियों, तहसीलदार व एसडीएम को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये।विज्ञापन
विज्ञापन