Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर नेपानगर में जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट मध्य प्रदेश कीनवीन कार्यकारिणी हुआ गठन

Barkat Qureshi / Sat, Apr 5, 2025 / Post views : 191

Share:
पद्मभूषण पंडित माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती पर नेपानगर में जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट मध्य प्रदेश कीनवीन कार्यकारिणी हुआ गठन पदाधिकारी व सदस्यो की नियुक्ति कर एसडीएम ने दिलाई शपथ नेपानगर ।नेपा ऑडिटोरियम में शुक्रवार को माखन दादा के जन्म जयंती पर नेपा नगर जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट मध्य प्रदेश का गठन हूआ अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)भागीरथ वाखला ने सभी पदाधिकारी एवं सदस्यो को अतिथि एवं गणमान्यजन की उपस्थिति में शपथ दिलाई समारोह आरंभ होने के पूर्व पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित भारतीय कवि, लेखक व पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण को दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया एसडीएम भागीरथ वाखला ने सभी को बधाई देते हुए नगर एवं समाज हित में लोगों की समस्याओं और समाधान को प्राथमिकता दी है समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों ने चौथा स्तंभ पत्रकारिता को आईना बताया है कहां की जिस प्रकार से आईना कभी झूठ नहीं बोलता और वास्तविकता प्रदर्शित करता है इस प्रकार देश में पत्रकारिता आईने का काम करते हुए सच्चाई को सामने रखता है नगर के वरिष्ठ पूर्व शिक्षक श्रीकांत साकल्ले भी मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित थे उन्होंने पत्रकारिता के विषय में विस्तार पूर्वक प्रकाश डालते हुए महत्व और जनहित में होने वाले काम, बदलाव, और जन हित कि आवाज को पत्रकारीता के माध्यम से परिभाषित किया   समारोह में अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष भारती पाटिल, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल, एसडीएम भागीरथ वाखला, नेपा लिमिटेड के निदेशक वित्त प्रदीप नायक, टीआई ज्ञानू जायसवाल, महिला एवं बाल विकाश परियोजना अधिकारी अजय मिश्रा, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजेश पाटिल, पीएम श्री कॉलेज प्राचार्य डा.मनीषा साकल्ले, केवी प्राचार्य ओमलाल ब्राह्मचारी, प्रदेश अध्यक्ष जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट बुरहानपुर के गणेश दूनगे, महेश मावले, संजय सिंह दीक्षित, गोपाल देवकर, सैयद हिफाज अली, राजू सिंह राठौड़, किशोर पाटिल, संदीप परोहा सहित नगर के गणमान्यजन उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन नेपा लिमिटेड के जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने किया आभार सदस्य रविंद्र पाटिल ने माना नगर के पत्रकारों के लिए कार्यालय के सहयोग के लियें उठी आवाज   कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट बुरहानपुर के गणेश दूनगे ने नगर के पत्रकारों के लिए कार्यालय के सहयोग हेतु सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र पाटिल से मांग कि तो उन्होंने कहां पूरा नगर नेपा लिमिटेड का है उन्होंने नेपा लिमिटेड के निदेशक वित्त प्रदीप नायक से इस मामले में सहयोग देना कि बात कि नायक ने भरोसा दिलाया है कि उनसे जो बन सकेगा करेंगे प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारी संरक्षक महेश मावल, संजय दीक्षित, प्रदेश अध्यक्ष गणेश दूनगे, प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल देवकर, प्रदेश सचिव राजूसिंह राठौड़, प्रदेश सयुंक्त सचिव हिफाजत अली, प्रदेश संगठन मंत्री मनीष जायसवाल, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष सुमित यादव, सयुंक्त सचिव नागिन महाजन, प्रदेश सयुंक्त सचिव किशोर पाटिल, जिला अध्यक्ष मोसिम तड़वी, उपाध्यक्ष सोनू सोले, केतन शर्मा, सह सचिव धनराज पाटिल, महा सचिव राजेंद्र मसाने, संयुक्त सचिव करण इंगले, सचिव भारत चौहान, कोषाध्यक्ष सुभम पवार है जर्नलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट की नवीन कार्यकारिणी घोषित संरक्षक संजय चौहान नगर अध्यक्ष दीपक अढाले, उपाध्यक्ष संदीप दहाड, सचिव सूरज सिंह बैस, सह-सचिव अश्विनी तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रदीपसिंह, सह कोषाध्यक्ष रविंद्र पाटिल, मीडिया प्रभारी रोहित यादव, संगठन मंत्री राजेश पटेल है इसी के साथ बबलू पाटील, हरीश पार्वे, माणिक मगरे, मुकेश पटेल सदस्य है लीगल एड‌वाइजर अजय चतुर्वेदी बनाये गए है। इनका भी हूआ सम्मान भारत के प्रथम हिंद केसरी स्वर्गीय रामचंद्र केसरी पहलवान जिन्होंने प्रथम हिंद केसरी का खिताब जीतकर शहर का नाम स्वर्णिम इतिहास के पन्नों में दर्ज कराया कार्यक्रम में उनके बेटे महेंद्र केसरी को सम्मानित किया गया शिक्षा के क्षेत्र में स्मरणीय कार्य करके कर सैकड़ो बच्चों के दिलों में अपना घर बनाने वाले स्वर्गीय प्रशांत मोरे की माताजी लीलाबाई मोर को सम्मानित किया गया नगर के एरिक साइमन जो पशु प्रेमि के साथ साथ सर्प मित्र के नाम से भी जाने जाते है विभिन्न सार्वजनिक स्थल एवं घरों में जहारिल्ये जीव दिखाई देने पर सबसे पहला नाम हैं एरिक साइमन का आता है वन्यप्रनी सहित मानव जीवन की रक्षा करने में उनका महत्व पूर्ण योगदान रहता है उन्हें बजी सम्मानित किया गया इसी कदी में दूसरा नाम आता है नगर के रागिनी सिन्हा का पशुओं को प्रेम तो कई लोग करते हैं लेकिन अगर कोई पशु गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला तो ऐसे घायल पशुओं को अपने घर में रखकर उनका नियमित उपचार किया है वह शिक्षिका भी रह चुकी है उनका भी सम्मान हूआ सामाजिक कार्य का सम्मान कोरोना काल कि वैश्विक महामारी ने विश्व का पहिया ही रोक दिया था लोग स्वयं एवं परिवार की स्वस्थ रक्षा के लिए घरों में कैद हो गए इस संकट की घड़ी में जन सहयोग एवं स्वयं के व्यय से रोटी बैंक का संचालित कर आनेको घरों तक रोटी पहुंचाने वाले पंकज मलन्ना का सराहनीय कार्य रहा छोटे बड़े शहरों में जन्मे बच्चों का ख्वाब होता है कि वह पढ़ लिखकर कामयाबी की ऊंचाइयों तक जा सके लेकिन मुकाम हासिल कर अक्सर लोग अपने जन्मभूमि को भूल जाते हैं। वही हमारे नेपानगर शहर के कई युवा अब भी इस मिट्टी से जुड़े हुए हैं आवश्यकता पड़ने पर इस मिट्टी के लिए यथासंभव सहायता, मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं नगर के युवाओंकि बनाई है जन्मभूमि कर्मभूमि समिति में ऐसे कई युवा जुड़े हुए हैं जिन्होंने देश विदेश में कार्य कर शहर का नाम रोशन किया है अब समिति सदस्य शहर मे सामाजिक कार्य में सहभागि होते है इसके लिए नगर के विवेक वर्मा को सम्मानित किया गया सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वालों का सम्मान हमारे देश की संस्कृति ही हमारी पहचान है निमाड़ का गौरव, निमाड़ की संस्कृति देश एवं विदेश तक पहुंचने वाली जागृति कला केंद्र आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है हाल ही में समिति के कलाकारों ने 24 घंटे तक आदिवासी लोक नृत्य की प्रस्तुति कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है इसके लिए समिति के निदेशक मुकेश दरबार को सम्मानित किया गया है इसके अलावा क्रिकेट स्टेट प्लेयर टंट्या यूनिवर्सिटी आदित्य निम्बोले और हर्ष ठाकुर, कबड्डी नेशनल प्लेयर लकी कोचुरे और स्टेट प्लेयर शुभम बामनिया सहित सरकारी नौकरी में प्रतिस्पर्धा निकाल कर अपनी जगह बनाने वाले और पुलिस विभाग मे चयनित बालक मोनू सोलंकी को भी सम्मानित किया गया है इसके अलावा नगर में कक्षा पांचवी और आठवीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया कक्षा पांचवी में सेंट एंथोनी कान्वेंट स्कूल के तनिष्क जैसवानी 94.4 प्रतिशत और कक्षा आठवीं में सिटीजन स्कूल की छात्रा इशारा फिरदौस 92 प्रतिशत बनाकर नगर का नाम रोशन किया जागृति कला केंद्र के कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति माखन दादा के जन्म जयंती और जनरलिस्ट वेलफेयर ट्रस्ट के नवीन कार्यकारणी के गठन को लेकर हुए कार्यक्रम में नगर के मुकेश दरबार और उनकी टीम द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया कार्यक्रम में कलाकारों द्वारा आदिवासी नृत्य पर करतब करते हुए मनमोहक प्रस्तुति दी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें