Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पद्मावती धाम में हुआ रोड का भूमि पूजन

Barkat Qureshi / Sat, Jan 18, 2025 / Post views : 235

Share:
पद्मावती धाम में हुआ रोड का भूमि पूजन इंदौर इच्छापुर राजमार्ग से जुड़े खंडवा छः गांव माखन रोड पर स्थित बालाजी ग्रुप की निर्माणाधीन नवीन कॉलोनी पद्मावती धाम में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाजसेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि पद्मावती धाम बालाजी ग्रुप की नवीनतम व्यावसायिक एवं आवासीय कॉलोनी है, जहां पर क्षेत्र का एकमात्र पद्मावती माता का मंदिर का निर्माण भी बहुत ही जल्द किया जाने वाला है। इस कॉलोनी में व्यावसायिक, अर्ध- व्यावसायिक एवं आवासीय प्लॉट उपलब्ध होंगे। पद्मावती धाम कॉलोनी बालाजी ग्रुप की दिव्य बालाजी नगर कॉलोनी से ही जुड़ी हुई कॉलोनी है, जहां दिव्य बालाजी नगर में 81 फिट ऊंची बालाजी भगवान की प्रतीमा का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है, उसी को ध्यान में रखते हुए, बालाजी परिवार को पूर्ण करते हुए, पद्मावती माता के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। सड़क निर्माण कार्य पद्मावती धाम कॉलोनी में प्रारंभ हो चुका है, जिसमें इंदौर की प्रशिक्षित टीम के द्वारा सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा है। भूमि पूजन के दौरान बालाजी ग्रुप के संस्थापक रितेश गोयल, मुकेश अग्रवाल, अर्जुन किशोरे , कान्हा अग्रवाल,पिंकू अग्रवाल, अर्पित पुरी ,सुनील मालवीय, अशोक कुमार सुखवाल,जितेंद्र पाटिल, प्रीतम गोयल, मनीष तायड़े, संदीप सिंह , आशीष डोंगरे आदि मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें