Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें,कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Sat, Jan 11, 2025 / Post views : 293

Share:
परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए हर संभव प्रयास करें,कलेक्टर श्री सिंह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश हरदा 11 जनवरी 2025, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शनिवार शाम को कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारियों और संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के स्कूलों का नियमित रूप से निरीक्षण करें और वहां की समस्याएं पता लगाएं और उनके निराकरण के लिए व्यवस्था करें । उन्होंने संकुल प्राचार्यों और विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगवाएं और उन्हें परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दें। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम सुधारने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जाएं। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया और जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने त्रैमासिक एवं अर्ध वार्षिक परीक्षा परिणाम संतोष जनक न पाए जाने पर तजपुरा और सिराली के संकुल प्राचार्य के विरुद्ध चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी को दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी संकुल प्राचार्यों से कहा कि स्कूलों में विद्यार्थियों को रुचिकर तरीके से पढ़ाया जाए ताकि बच्चे मन लगाकर पढ़ें और उनके परीक्षा परिणाम में सुधार आए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें