Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पार्षदगण स्वच्छता अभियान में रूचि लेकर अपने वार्ड व शहर को सुन्दर बनाएं

Barkat Qureshi / Thu, Feb 6, 2025 / Post views : 171

Share:
पार्षदगण स्वच्छता अभियान में रूचि लेकर अपने वार्ड व शहर को सुन्दर बनाएं कलेक्टर श्री सिंह ने सिराली व खिरकिया में नगरीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा की हरदा 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को खिरकिया जनपद पंचायत के सभाकक्ष तथा सिराली के रैन बसेरा में नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों से चर्चा की और कहा कि पार्षदगण अपने वार्ड में स्वच्छता अभियान के तहत सक्रिय रहकर अपने वार्ड व नगर को स्वच्छ व सुन्दर बनाने में भागीदार बनें। इस दौरान एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती इन्द्रजीत खनूजा तथा सिराली नगर परिषद के उपाध्यक्ष श्री सचिन श्याम बूचा एवं वार्ड पार्षदगण मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने इस दौरान उपस्थित पार्षदों से कहा कि वे अपने वार्ड का नियमित भ्रमण करें तथा वार्ड में संचालित विकास कार्यों तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होने कहा कि नगरीय निकायों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि अपने भ्रमण के दौरान देखें कि उनके वार्ड के नागरिकों को सफाई व पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो रही हैं कि नहीं। उन्होने खिरकिया व सिराली शहरी क्षेत्र में पुर्नघनत्वीकरण योजना के तहत खण्डहर हो चुके पूराने जीर्णशीर्ण भवनों के स्थान पर नये विकास कार्य कराने की कार्ययोजना बनाने के लिये एसडीएम श्री अशोक डेहरिया व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री आत्माराम सांवरे एवं श्री राहुल शर्मा को निर्देश दिये। एसडीएम श्री डेहरिया ने बताया कि खिरकिया नगर से वन विभाग के डिपो को शहर से बाहर ग्राम रूनझुन में स्थापित करने की योजना विचाराधीन है। वन विभाग को रूनझुन में जमीन दिखा दी गई है। कलेक्टर श्री सिंह ने सिराली व खिरकिया के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये कि नगर परिषद की आय बढ़ाने के लिये राजस्व वसूली करें। उन्होने छीपाबड़ तालाब के आसपास से अतिक्रमण हटाकर तालाब सौन्दर्यीकरण के कार्य कराने के निर्देश भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने स्वच्छताकर्मियों का ओरिएन्टेशन कार्यक्रम आयोजित कराने के निर्देश खिरकिया व सिराली के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दिये। इस दौरान पार्षदगण ने कलेक्टर श्री सिंह को नगर के विकास के लिये उपयोगी सुझाव दिये तथा आ रही समस्याओं के बारे में बताया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें