Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पिता स्व हरिप्रसाद जी पाराशर की पुण्य स्मृती मे एवं मां श्री मति द्वारका देवी पाराशर की 100 वीं (शतायु) वर्ष मे प्रवेश करने पर स्थानीय खेत वाली माता मंदिर मे मां सरस्वती की मूर्ती की स्थापना की गई

Barkat Qureshi / Mon, Feb 3, 2025 / Post views : 388

Share:
पिता स्व हरिप्रसाद जी पाराशर की पुण्य स्मृती मे एवं मां श्री मति द्वारका देवी पाराशर की 100 वीं (शतायु) वर्ष मे प्रवेश करने पर स्थानीय खेत वाली माता मंदिर मे मां सरस्वती की मूर्ती की स्थापना की गई   मांगने पर जहाँ पूरी हर मन्नत होती है, माँ के पैरों में ही तो वो जन्नत होती है महाराणा प्रताप कॉलोनी स्थित पाराशर परिवार द्वारा अपने पूज्यनीय *पिता स्वर्गीय श्री हरि प्रसाद जी पाराशर की पुण्य स्मृति एवं अपनी मां श्रीमती द्वारका बाई पाराशर के 100 वें (शतायु) वर्ष में प्रवेश* के शुभ अवसर पर पाराशर परिवार हरदा द्वारा *बावीसा ब्राह्मण समाज हरदा के समाज कल्याण कोष में 51000 (इक्कावन हजार ) रूपये की राशि हरदा शाखा अध्यक्ष श्री नवीन पांडे को प्रदान की गई* इस अवसर पर हरदा शाखा अध्यक्ष द्वारा समस्त समाज जनों की ओर से पूज्यनीय माता जी के चरणों में नमन करते हुए उनके स्वस्थ् एवं दीर्घायु होने की ईश्वर से कामना की गई एवं परिवार द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान करने पर आभार प्रकट किया गया एवं पाराशर परिवार द्वारा पूर्व में भी किए गए सामाजिक कार्यों एवं आर्थिक सहयोग का स्मरण किया गया इसके पूर्व घर के समीप स्थित प्रसिद्ध खेत वाली माता मंदिर में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां *सरस्वती जी की सुंदर प्रतिमा की स्थापना परिवार द्वारा की गई* इसके पूर्व दिनांक 31 जनवरी को *मंगल कलश यात्रा* निकाली गई एवं दिनांक 1 फरवरी एवं 2 फरवरी को *मंगल पूजन एवं रात्रि में भजन कीर्तन* का आयोजन किया गया आज दिनांक 3 फरवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां *सरस्वती जी की प्रतिमा* की स्थापना विधि विधान हवन पूजन के साथ दोपहर 12:00 बजे की गई तत्पश्चा प्रसाद सहभोज का आयोजन घर के समीप स्थित राजपूत छात्रावास में किया गया परिवार द्वारा अनुकरणीय पहल करते हुए *किसी से भी भेंट उपहार स्वीकार नहीं किए गए* अपने उद्बोधन में हरदा शाखा अध्यक्ष श्री नवीन पांडे ने बताया कि श्रीमती द्वारका बाई पाराशर का जन्म आजादी के पूर्व सितंबर 1925 में मकड़ाई स्टेट में हुआ आर्थिक परिस्थितियों से जूझते हुए भी पूज्यनीय माता जी ने अपने सभी पांचों पुत्रों एवं दो पुत्रीओ का लालन-पालन एवं उच्च शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जिसके फल स्वरुप इनके बड़े पुत्र श्री ओम प्रकाश जी पाराशर जो मध्य प्रदेश शासन वित्त विभाग में ऑडिटर के पद से रिटायर हुए तथा वर्तमान कार्यकारिणी में संरक्षक के पद पर रहकर निरंतर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं दूसरे पुत्र श्री नारायण जी पाराशर जो महिला एवं बाल विकास विभाग से सेवानिवृत हुए हैं तीसरे पुत्र श्री रवि जी पाराशर स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया में मैनेजर के पद से सेवानिवृत हुए हैं चौथे पुत्र श्री महेश जी पाराशर MNC भोपाल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं पांचवें पुत्र श्री राजेंद्र जी पाराशर नगर पालिका हरदा में कार्यरत हैं दोनों बेटियां श्रीमती माया जी नेगी खंडवा एवं श्री लक्ष्मी जी माकवे बोरखेड़ा बेटे बेटियों बहूओ के साथ सुखी संपन्न परिवार में निवासरत है पूजनीय माताजी के आशीर्वाद से समस्त परिवार एक सूत्र में बंधा हुआ है और समस्त पाराशर परिवार समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है श्री नवीन पांडे ने परिवार की एकता तथा बुजुर्गों की सेवा मैं महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली पांचो बहूओ के योगदान को अविस्मरणीय बताया इस अवसर पर हरदा इंदौर भोपाल नसरुल्लागंज सनावद बड़वाह खंडवा धार उज्जैन देवास मक्सी सीहोर एवं अन्य स्थानों से रिश्तेदार समाजजन परिचित स्नेहीजन उपस्थित हुए एवं मंदिर में मूर्ति की स्थापना के साक्षी बने तथा शतायु वर्ष मैं प्रवेश कर रही पूज्यनीय माताजी श्रीमती द्वारका बाई जी पाराशर से आशीर्वाद प्राप्त किया

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें