Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

Barkat Qureshi / Fri, Jul 11, 2025 / Post views : 302

Share:

पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में गुरु पूर्णिमा उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न

हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला

पी.एम. श्री कन्या माध्यमिक शाला सिराली में गुरु पूर्णिमा का उत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी कुंज बिहारी सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यालय के सभी शिक्षकों का सम्मान कर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला और विद्यार्थियों को गुरु द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उत्सव के अंतर्गत विद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय की प्रधान पाठक शशिकला कनौजिया ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए गुरु के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रमोद मालवीय ने कुशलता से किया और सईदा बी मैडम ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय का संपूर्ण स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें