: पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन दर्शन पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
Barkat Qureshi / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 328
पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाई होल्कर के जीवन दर्शन पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा -पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाईं होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति के तत्वावधान में मंगलवार शाम को विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी उदय शंकर खले ने बताया कि इस दौरान मुख्य वक्ता पारुल काशिव,मुख्य अतिथि डॉ सुधा मोहे,वरिष्ठ समाजसेवी कमला सोनी,विशेष अतिथि विभाग संघ चालक धन्नालाल दोगने रहे।कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।वहीं बालिका नियंता साकल्ले,यामी बरगले,आरोही जोशी द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति वृंदा बिल्लौरे ने की।
इस दौरान मुख्य वक्ता पारुल काशिव ने देवी अहिल्या के जीवन वृतांत एवं उनके सिध्दांतों पर प्रकाश डाला,उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या के जीवन दर्शन में लोक कल्याण का भाव रहा है।मुख्य अतिथि डॉ सुधा मोहे ने देवी अहिल्याबाई को अनुकरणीय व्यक्तित्व बताया।वहीं आयोजन समिति की अध्यक्ष कमला सोनी ने देवी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा किए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ।इस दौरान उपस्थित विशेष अतिथि धन्नालाल दोगने ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें सीख मिलती है। कार्यक्रम का संचालन जया साकल्ले ने किया।अंत में आभार समिति के जिला उपाध्यक्ष यशवंत पटेल ने किया।कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र भांबू,घनश्याम दास सोमानी,सूरजनारायण मोहता,रविलाल पटेल,अशोक पाराशर,आयोजन समिति के सचिव डॉ वीरेंद्र गुहा, उपाध्यक्ष यशवंत पटेल, कोषाध्यक्ष धन्नालाल धनगर,मीडिया प्रभारी उदय शंकर खले, ऋषि पारे,दीपक शुक्ला,गोपाल शुक्ला,नवनीत पाराशर,सुनील बागरे,आराधना पटल्या,सुनीता बागरे,शिवकुमारी पटेल,शोभिका बरगले,मेघा पारे,मेघा जोशी,लक्ष्मी शुक्ला,कल्पना काशिव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा -पुण्य श्लोक देवी अहिल्या बाईं होल्कर त्रिशताब्दी समारोह समिति के तत्वावधान में मंगलवार शाम को विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी उदय शंकर खले ने बताया कि इस दौरान मुख्य वक्ता पारुल काशिव,मुख्य अतिथि डॉ सुधा मोहे,वरिष्ठ समाजसेवी कमला सोनी,विशेष अतिथि विभाग संघ चालक धन्नालाल दोगने रहे।कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्या बाई के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई।वहीं बालिका नियंता साकल्ले,यामी बरगले,आरोही जोशी द्वारा गणेश वंदना पर नृत्य की सुंदर प्रस्तुति दी गई।स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति वृंदा बिल्लौरे ने की।
इस दौरान मुख्य वक्ता पारुल काशिव ने देवी अहिल्या के जीवन वृतांत एवं उनके सिध्दांतों पर प्रकाश डाला,उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या के जीवन दर्शन में लोक कल्याण का भाव रहा है।मुख्य अतिथि डॉ सुधा मोहे ने देवी अहिल्याबाई को अनुकरणीय व्यक्तित्व बताया।वहीं आयोजन समिति की अध्यक्ष कमला सोनी ने देवी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा किए कार्यों को जन जन तक पहुंचाने का आग्रह किया ।इस दौरान उपस्थित विशेष अतिथि धन्नालाल दोगने ने कहा कि महापुरुषों के जीवन से हमें सीख मिलती है। कार्यक्रम का संचालन जया साकल्ले ने किया।अंत में आभार समिति के जिला उपाध्यक्ष यशवंत पटेल ने किया।कार्यक्रम के दौरान नरेंद्र भांबू,घनश्याम दास सोमानी,सूरजनारायण मोहता,रविलाल पटेल,अशोक पाराशर,आयोजन समिति के सचिव डॉ वीरेंद्र गुहा, उपाध्यक्ष यशवंत पटेल, कोषाध्यक्ष धन्नालाल धनगर,मीडिया प्रभारी उदय शंकर खले, ऋषि पारे,दीपक शुक्ला,गोपाल शुक्ला,नवनीत पाराशर,सुनील बागरे,आराधना पटल्या,सुनीता बागरे,शिवकुमारी पटेल,शोभिका बरगले,मेघा पारे,मेघा जोशी,लक्ष्मी शुक्ला,कल्पना काशिव सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन