: पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने की कांग्रेस में वापसी, सक्रिय राजनीति में फिर से दस्तक
Barkat Qureshi / Wed, Jun 18, 2025 / Post views : 219
पूर्व एनएसयूआई अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने की कांग्रेस में वापसी, सक्रिय राजनीति में फिर से दस्तक
संवाददाता – रामचन्द्र कास्डे
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बना चुके एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने अब फिर से कांग्रेस पार्टी में सक्रियता दर्ज कराई है। उनकी वापसी को लेकर कांग्रेस के स्थानीय और प्रदेश स्तरीय संगठन में नई ऊर्जा देखी जा रही है।
अजय अग्रवाल बीते एक माह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। हाल ही में बुधवार को उन्होंने खंडवा के सर्किट हाउस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार और कसरावद विधायक श्री सचिन यादव से मुलाकात कर राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
संगठन में नई जिम्मेदारी की अटकलें
सूत्रों की मानें तो अग्रवाल को जल्द ही संगठनात्मक भूमिका दी जा सकती है। उनकी वापसी से कांग्रेस की छात्र व युवा इकाई में नई जान आने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले अजय अग्रवाल लंबे समय तक एनएसयूआई में सक्रिय रहे हैं और संगठन में ज़मीनी पकड़ रखते हैं।
"पार्टी और संगठन के लिए फिर से काम करने को तैयार हूं।"– अजय अग्रवाल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अग्रवाल की सक्रियता कांग्रेस को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूती प्रदान कर सकती है।
संवाददाता – रामचन्द्र कास्डे
मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बना चुके एनएसयूआई के पूर्व अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने अब फिर से कांग्रेस पार्टी में सक्रियता दर्ज कराई है। उनकी वापसी को लेकर कांग्रेस के स्थानीय और प्रदेश स्तरीय संगठन में नई ऊर्जा देखी जा रही है।
अजय अग्रवाल बीते एक माह से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं। हाल ही में बुधवार को उन्होंने खंडवा के सर्किट हाउस में विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार और कसरावद विधायक श्री सचिन यादव से मुलाकात कर राजनीतिक विषयों पर चर्चा की।
संगठन में नई जिम्मेदारी की अटकलें
सूत्रों की मानें तो अग्रवाल को जल्द ही संगठनात्मक भूमिका दी जा सकती है। उनकी वापसी से कांग्रेस की छात्र व युवा इकाई में नई जान आने की उम्मीद जताई जा रही है। छात्र राजनीति से शुरुआत करने वाले अजय अग्रवाल लंबे समय तक एनएसयूआई में सक्रिय रहे हैं और संगठन में ज़मीनी पकड़ रखते हैं।
"पार्टी और संगठन के लिए फिर से काम करने को तैयार हूं।"– अजय अग्रवाल
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि अग्रवाल की सक्रियता कांग्रेस को आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूती प्रदान कर सकती है।विज्ञापन
विज्ञापन