: पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर राजीव गांधी पंचायती राज जिला खरगोन द्वारा अर्पित की आदरांजलि
Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 321
पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर
राजीव गांधी पंचायती राज जिला खरगोन द्वारा अर्पित की आदरांजलि
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
देश में कम्प्यूटर क्रांति के सूत्रधार, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर आज बुधवार को खरगोन में पंचायत राज जिला खरगोन ईकाई द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर खरगोन के पूर्व विधायक परसराम डंडीर, मिर्जा हबीब बेग, जगदीश वानखेडे, दिलीप श्रीमाली, सुरेश चंदेल, पप्पू गौर एवं संजय पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक परराम डंडीर ने स्व. राजीव गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा देश में पंचायती राज के माध्यम से जन जन को एक सूत्र में बांधा और कृषि एवं ग्रामीण व्यवस्था के सुधार की नींव रखी । स्व. राजीव जी ने दूरसंचार और कम्प्यूटर क्रांति की नींव रखी । जिसने देश को आधुनिक और शक्ति संपन्न बनाया । उनकी दूरदृष्टि और समावेशी विकास की सोच ने देश की उन्नति को एक नई दिशा प्रदान की । आज उनकी पुण्यतिथी पर हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद द्वारा स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद द्वारा कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में आज 21 मई को स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की । स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और अंतिम कतार तक प्रगति और उन्नति की योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और संचार सेवाओं में क्रांति आई । उनके अमूल्य योगदान को देशवासी सदैव याद रखेंगें । इस अवसर पर कसरावद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव, अनिल यादव, डॉ. शिरिष जायसवाल, इंदर सिंह राठौर, अजय मण्डलोई, विनोद नामदेव, पार्षद सईद हेडली, रईस कुरैशी, परमानंद खेड़े, भगवान सोलंकी, फिरोज खॉन, सुनील प्रजापत, नवीन रायली उपस्थित थे।
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
देश में कम्प्यूटर क्रांति के सूत्रधार, आधुनिक भारत के स्वप्नदृष्टा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर आज बुधवार को खरगोन में पंचायत राज जिला खरगोन ईकाई द्वारा उनकी पुण्यतिथि पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए । इस अवसर पर खरगोन के पूर्व विधायक परसराम डंडीर, मिर्जा हबीब बेग, जगदीश वानखेडे, दिलीप श्रीमाली, सुरेश चंदेल, पप्पू गौर एवं संजय पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक परराम डंडीर ने स्व. राजीव गांधी का स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा देश में पंचायती राज के माध्यम से जन जन को एक सूत्र में बांधा और कृषि एवं ग्रामीण व्यवस्था के सुधार की नींव रखी । स्व. राजीव जी ने दूरसंचार और कम्प्यूटर क्रांति की नींव रखी । जिसने देश को आधुनिक और शक्ति संपन्न बनाया । उनकी दूरदृष्टि और समावेशी विकास की सोच ने देश की उन्नति को एक नई दिशा प्रदान की । आज उनकी पुण्यतिथी पर हम सभी उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद द्वारा स्व. राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कसरावद द्वारा कांग्रेस परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की उपस्थिति में आज 21 मई को स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथी पर उन्हें याद कर पुष्पांजलि अर्पित की । स्व. राजीव गांधी को याद करते हुए राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि उनकी दूरदृष्टि और अंतिम कतार तक प्रगति और उन्नति की योजनाओं को मूर्त रूप प्रदान कर शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और संचार सेवाओं में क्रांति आई । उनके अमूल्य योगदान को देशवासी सदैव याद रखेंगें । इस अवसर पर कसरावद नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह यादव, अनिल यादव, डॉ. शिरिष जायसवाल, इंदर सिंह राठौर, अजय मण्डलोई, विनोद नामदेव, पार्षद सईद हेडली, रईस कुरैशी, परमानंद खेड़े, भगवान सोलंकी, फिरोज खॉन, सुनील प्रजापत, नवीन रायली उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन