: पॉलिटेक्निक कॉलेज में अग्निवीर भर्ती योजना के संबंध में सेमिनार सम्पन्न
Barkat Qureshi / Tue, May 20, 2025 / Post views : 312
पॉलिटेक्निक कॉलेज में अग्निवीर भर्ती योजना के संबंध में सेमिनार सम्पन्न
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 20 मई शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सोमवार को अग्निवीर योजना के अंतर्गत वायुसेना भर्ती एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में वायुसेना के प्रतिनिधि जेडब्ल्यूओ श्री सुशांत सिंह एवं एसजीटी श्री टी.एम. राव ने विद्यार्थियों को वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, सेवा काल एवं अग्निवीर योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के दौरान छात्रों के लिए एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सेना में केरियर से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह, कॉलेज के व्याख्याता श्री विकास भूमरकर, शिक्षा विभाग हरदा के श्री सतोष जपे तथा खेल शिक्षक श्री राजेश बिलिया सहित अनेक गणमान्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 20 मई शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज हरदा में सोमवार को अग्निवीर योजना के अंतर्गत वायुसेना भर्ती एवं रोजगार के अवसरों के संबंध में एक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया। इस सेमिनार में वायुसेना के प्रतिनिधि जेडब्ल्यूओ श्री सुशांत सिंह एवं एसजीटी श्री टी.एम. राव ने विद्यार्थियों को वायुसेना में भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण, सेवा काल एवं अग्निवीर योजना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। सेमिनार के दौरान छात्रों के लिए एक प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें सेना में केरियर से संबंधित जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। इस अवसर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अभिरुचि सिंह, कॉलेज के व्याख्याता श्री विकास भूमरकर, शिक्षा विभाग हरदा के श्री सतोष जपे तथा खेल शिक्षक श्री राजेश बिलिया सहित अनेक गणमान्य शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित थे।विज्ञापन
विज्ञापन